भाजपा की जंबो जेट जिला कमेटी में 91 को स्थान, साधा समाजिक संतुलन
मुजफ्फरपुर भाजपा की जिला कमेटी का विस्तार करते हुए इसमें 91 लोगों को स्थान दिया गया है।
मुजफ्फरपुर : भाजपा की जिला कमेटी का विस्तार करते हुए इसमें 91 लोगों को स्थान दिया गया है। इस जंबो जेट कमेटी में समाजिक संतुलन साधने की पूरी कोशिश की गई है।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर आयोजित समारोह में जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने इन पदाधिकारियों को सम्मानित किया । नई कमेटी में अल्पसंख्यक कोटा सिख समाज को गया है। 30 महिलाओं को कमेटी में जगह मिली है। अध्यक्ष ने कहा कि नई टीम से संगठन मजबूत होगा।
किसको मिली क्या जवाबदेही उपाध्यक्ष पद पर मनीष कुमार, अंजना
कुशवाहा, चंदा देवी, हरिमोहन चौधरी, गीता कुमारी, बृजबिहारी पासवान, सुनीता सहनी, निर्मला साहू तो महामंत्री पद पर डॉ. मनोज कुमार सिंह, सचिन कुमार, अधिवक्ता धर्मेंद्र साहू, मंत्री के रूप में डॉ. रितुराज, राजकुमार साह, राकेश यादव, आदर्श कुमार, इंदिरा सिंह, संजीव झा, भोला चौधरी, संतोष साहेब तो कोषाध्यक्ष रमेश केजरीवाल का बनाया गया है। जिला प्रवक्ता सिद्धार्थ कुमार, प्रभात कुमार, राजीव कुमार, रविकात सिन्हा, आशीष कुमार पिंटू, विजय तिवारी और आलोक वर्मा तो मीडिया प्रभारी अमित रंजन, राज कुमार श्रीवास्तव राजू, उपेंद्र पासवान, प्रद्युमन सिंह राणा और बैद्यनाथ पाठक तो कार्यालय मंत्री मनोज कुमार नेता को चुना गया है।
इनके हाथ मोर्चा की कमान
युवा मोर्चा के अध्यक्ष नचिकेता पाण्डेय, महिला मोचा अध्यक्ष डॉ. रागिनी रानी, किसान मोर्चा अध्यक्ष उमेश पांडेय, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष भगवान लाल महतो, अनु. जनजाति मोर्चा अध्यक्ष रामबालक शर्मा तो अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष सरदार इंद्रजीत सिंह को चुना गया है।
संघ व समाजादी परिवार को जगह
जिला कमेटी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व महानगर प्रचारक व सीनेटर डॉ. मनोज सिंह को जिला महामंत्री बनाया गया है। वहीं समाजवादी कमलेश्वरी प्रसाद सिन्हा उर्फ कमलू बाबू की बहु डॉ. रितुराज की राजनीति में पहली बार इंट्री हुई व मंत्री की जवाबदेही मिली है। जनता दल यू छोड़कर भाजपा में आने वाले अतिपिछड़ा समाज के नेता भगवानलाल महतो को पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष तो अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष सरदार इंद्रजीत सिंह को बनाया गया है।
-------------