मुजफ्फरपुर में 71 नए संक्रमित मिले, 61 स्वस्थ
जिले में शनिवार को 71 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं 61 लोग स्वस्थ हुए। संक्रमित मिले मरीजों को क्वारंटाइन किया गया है।
मुजफ्फरपुर। जिले में शनिवार को 71 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं 61 लोग स्वस्थ हुए। संक्रमित मिले मरीजों को क्वारंटाइन किया गया है। इधर रेवा हाईस्कूल में मुखिया लखींद्र साह की देखरेख में लैब टेक्नीशियन मुकेश कुमार व दीपक कुमार ने 200 लोगों के नमूने संग्रहित किए। सिविल सर्जन डॉ.एसपी सिंह ने कालाजार छिड़काव व फाइलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले में 521 गांवों में छिड़काव चल रहा है। शत-प्रतिशत घर में छिड़काव हो यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अन्य स्वास्थ्य योजनाएं भी नियमित करने पर बल दिया। इधर बिहार राज्य जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रदीप पांडेय, जिला मंत्री कुमारी शोभा, कुमारी रेणु, वरीय नेता शंभूशरण ठाकुर ने स्वास्थ्य कर्मियों के बकाया भुगतान करने की मांग की। जिला मंत्री ने कहा कि कोरोना के समय कर्मचारी दिन-रात काम करते रहे हैं। उनको समय पर वेतन नहीं मिल रहा है।
कृषि वैज्ञानिकों ने दी पोषण की जानकारी : कृषि विज्ञान केंद्र मुरौल में पोषण अभियान 2020 एंव कृषक गोष्ठी के तहत आगनबाड़ी सेविकाओं और महिला किसानों को पोषण थाली, पोषण वाटिका एंव बायोफोर्टिफाइड सब्जियों की वेरायटी के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण एसएमएस एचडीएफएस डॉ नॉग मॉक होम इंलिंग ने दिया। डॉ विकास कुमार ने सब्जि़यों की बायोफोर्टिफाइड वेरायटी के बारे में जानकारी दी। वहीं, इप्सिता विश्वास ने मछलियों को कुपोषण से दूर रखने के बारे में बताया। रोहित मोर्या ने सब्जियों के विटामिन एंव मिनरल के लाभकारी गुण के बारे में बताया। मौके पर केविके की वरीय वैज्ञानिक डॉ पुष्पा सिंह, आगा खान के रजनी रंजन सहित केविके के सभी वैज्ञानिक एंव कर्मचारी मौजूद थे।