Move to Jagran APP

Bihar flood effect : बाढ़ और बारिश की भेंट चढ़ गईं जिले की 700 सड़कें, यह है उनका हाल

Bihar flood effect 68 सड़कों का हुआ मरम्मत 50 से अधिक सड़कों के मरम्मत का काम जारी। डीएम ने दिए सभी कार्यपालक अभियंताओं को दुरुस्त करने का निर्देश।

By Ajit KumarEdited By: Published: Tue, 18 Aug 2020 08:22 PM (IST)Updated: Wed, 19 Aug 2020 05:39 PM (IST)
Bihar flood effect : बाढ़ और बारिश की भेंट चढ़ गईं जिले की 700 सड़कें, यह है उनका हाल
Bihar flood effect : बाढ़ और बारिश की भेंट चढ़ गईं जिले की 700 सड़कें, यह है उनका हाल

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। Bihar flood effect : जिले में आई बाढ़ ने इस बार न केवल लोगों का आशियाना और खेतों में लगी उम्मीद की फसलों को बर्बाद कर दिया है, बल्कि 700 से अधिक सड़कें भी बाढ़ की भेंट चढ़ गई हैं। इसके चलते आवागमन प्रभावित हो रहा है। बाढ़ का प्रभाव कम हुआ है, लेकिन अब भी 200 स्थानों पर आवागमन का सहारा नाव ही है। बाढ़ की वजह से सड़कें टूटकर हादसों का कारण भी बन रही हैं। राहत की बात है कि संबंधित विभाग सड़कों की मरम्मत में जुट गया है।

loksabha election banner

नाव के सहारे आवागमन

सबसे ज्यादा सड़कें औराई, कटरा, मीनापुर, बंदरा, साहेबगंज, पारू और सकरा के इलाकों में हुई हैं। औराई के जय शंकर सिंह, दीपन दास, सकरा के मोहित ठाकुर और मीनापुर के रवि रंजन पासवान बताते हैं कि बाढ़ के कारण सड़कों का बुरा हाल है। कहीं चचरी तो कहीं नाव के सहारे ग्रामीण आवागमन को विवश हैं। बताते चलें कि पथ निर्माण विभाग प्रमंडल संख्या एक की 20, प्रमंडल संख्या दो की 9, ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल पूर्वी संख्या एक की 250, पूर्वी एक की 281, पश्चिमी की 95 व 45 अन्य समेत कुल 700 सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं। इनमें 68 सड़कों की मरम्मत हो चुकी हैं। 50 सड़कों के मरम्मत का काम जारी है। डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि जिले की 700 से अधिक सड़कें बाढ़ के चलते क्षतिग्रस्त हुई हैं। इनकी मरम्मत का काम जारी है। शेष बची सड़कों की मरम्मत के लिए सभी कार्यपालक अभियंताओं को निर्देश दिया गया है। जबकि डीपीआरओ कमल सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का काम युद्धस्तर पर जारी है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.