Madhubani Coronavirus Update: मधुबनी में सात और कोरोना पॉजिटिव, संख्या पहुंची 190
Madhubani Coronavirus News Update मधुबनी में शुक्रवार को कोरोना के सात पाॅज़िटिव मामले सामने आए। इसी के साथ जिले में संक्रमितों की संख्या 190 हो गई।
मधुबनी, जेएनएन। Madhubani Coronavirus News Update: जिले में शुक्रवार को सात और कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसकी पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने की है। जिले में पिछले दो दिनों से कोरोना पॉजिटिव मामले नहीं आए थे। वहीं गुरुवार को एक साथ 40 संक्रमितों के स्वस्थ हुए थे। इससे जिलावासी के साथ प्रशासन ने भी राहत की सांस ली थी।
आज जारी सूची के अनुसार सात संक्रमितों में पांच फुलपरास प्रखंड के हैं। इसके अलावा एक-एक बाबूबरही व राजनगर प्रखंड के हैं। इस तरह जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 190 हो गई है। वहीं 71 कोरोना पॉजिटिव स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। इसके अलावा एक अन्य युवक भी स्वस्थ होकर लौटा जो गाजियाबाद में कोरोना संक्रमित होकर यहां आया था।