बिहार पृथ्वी दिवस: मुजफ्फरपुर में आज किया जाएगा पौधारोपण, 5.61 लाख पौधों से होगा प्रकृति का शृंगार
मुजफ्फरपुर में विभिन्न विभागों सार्वजनिक प्रतिष्ठानों सैन्य पुलिस और गैर सरकारी संगठनों की ओर से किया जाएगा पौधारोपण। वन विभाग ने उपलब्ध कराए 5 लाख 61 हजार 499 पौधे।
मुजफ्फरपुर, जेएनएन। आज रविवार को आयोजित होने वाले विश्व पृथ्वी दिवस पर जिले में 5.61 लाख पौधों से प्रकृति का भव्य शृंगार किया जाएगा। इलाके को हराभरा बनाने और प्रकृति की रक्षा के लिए वन विभाग की पहल पर जिले के विभिन्न विभागों, सार्वजनिक प्रतिष्ठानों, सैन्य पुलिस और गैर सरकारी संगठनों द्वारा पौधारोपण किया जाएगा। इसके तहत कुल 5 लाख 61 हजार 499 पौधे लगाए जाएंगे। अभियान के दौरान शारीरिक दूरी का पालन होगा। मास्क लगाना अनिवार्य होगा। विभिन्न विभागों द्वारा इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। इस बार कृषि वानिकी पर विशेष जोर दिया गया है। मुजफ्फरपुर के 16,099 किसानों के बीच पौधों का वितरण किया गया है।
जिले में 7.98 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
इस वर्ष जिले में सात लाख 98 हजार 434 पौधे लगाने का लक्ष्य है। इनमें अबतक 88 हजार 20 पौधे लगाए जा चुके हैं। पृथ्वी दिवस पर रविवार को 5 लाख 61 हजार 499 पौधे लगाए जाएंगे। बताते चलें कि वन वन विभाग ने तीन वर्ष में करीब 20 लाख 59 हजार पौधे लगाए। हालांकि रख-रखाव के अभाव में करीब 15 से 20 फीसद बर्बाद भी हुए। वहीं एनएच-27 में 6.64 किमी में, एनएच-77 में 18.15 किमी में व एनएच-28 में 17.25 किमी में पौधारोपण हुआ।
आम जनता और स्वयंसेवी संगठन भी करेंगे पौधारोपण
पृथ्वी दिवस पर आम जनता और विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों द्वारा भी पौधारोपण किया जाएगा। सरैया स्थित हर्बल गार्डेन में चर्चित किसान श्रीकांत कुशवाहा और शाम की पाठशाला के संस्थापक ई. शशि रंजन समेत अन्य लोग पारिजात के पौधे लगाएंगे।
इन विभागों द्वारा लगाए जाएंगे पौधे
विभाग -- पौधों की संख्या
एसएसबी : 3,767
सीआइएसएफ : 1,500
सीआरपीएफ, झपहा : 5,000
एनसीसी, दूसरी बटालियन : 500
एनटीपीसी : 1,000
रेलवे : 10,000
भारत पेट्रोलियम : 300
एनटीपीसी वनरोपण : 40,000
सिविल सर्जन कार्यालय : 2,960
जिला कृषि पदाधिकारी कार्यालय : 16,099
अल्पसंख्यक छात्रावास : 200
विद्युत विभाग : 150
आंगनबाड़ी : 11,000
मुरौल पीएचसी : 100
सीआरसी टेगरारी : 50
धनराज हाईस्कूल : 100
जीविका : 2,95,048
मनरेगा : 1,72,900
शेरपुर मंदिर व एनजीओ : 825
इस बारे में डीएफओ सुधीर कुमार कर्ण ने कहा कि 'पृथ्वी दिवस पर जिले में पौधारोपण के लिए विभिन्न विभाग और सैन्य संगठनों को वन विभाग द्वारा 5 लाख 61 हजार 499 पौधे उपलब्ध कराए गए हैं।
वहीं जिला कृषि पदाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने कहा - 'विश्व पृथ्वी दिवस पर इस बार कृषि वानिकी पर विशेष जोर है। जिले के 16,099 किसान भी पौधे लगाएंगे। कृषि विभाग के अधिकारी इसकी मॉनीटङ्क्षरग करेंगे।Ó