Move to Jagran APP

मुजफ्फरपुर: राशि लेकर 47747 लाभुकों ने नहीं बनाए आवास, जारी किया जाएगा नोटिस

PM Housing Scheme in Muzaffarpur मुजफ्फरपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि लेकर घर नहीं बनाने वालों को तीन माह में अभियान चलाकर पूर्ण कराने का लक्ष्य। निर्धारित कार्य नहीं करने वालों को दिया जाएगा नोटिस इसके बाद राशि वसूली की कार्रवाई।

By Murari KumarEdited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 08:03 AM (IST)Updated: Fri, 15 Jan 2021 08:03 AM (IST)
मुजफ्फरपुर: राशि लेकर 47747 लाभुकों ने नहीं बनाए आवास, जारी किया जाएगा नोटिस
मुजफ्फरपुर: राशि लेकर 47747 लाभुकों ने नहीं बनाए आवास

मुजफ्फरपुर, जागरण संवाददाता। प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि लेकर घर नहीं बनाने वाले अब कार्रवाई के घेरे में आएंगे। फिलहाल तीन माह का समय उन्हें दिया जा रहा है। इसके बाद भी योजना की ली गई राशि के अनुरूप निर्माण कार्य नहीं होने पर लाभुकों को नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बाद राशि वसूली की कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में डीडीसी डॉ. सुनील कुमार झा ने आदेश जारी किया है। सभी बीडीओ को तीन माह का विशेष अभियान चलाते हुए मार्च तक प्रथम किस्त की राशि ले चुके लाभुकों से आवास का निर्माण कार्य शुरू कराना है। इसके बाद द्वितीय व तृतीय किस्त की राशि भी उपलब्ध कराई जाएगी। डीडीसी ने सप्ताहवार भी लक्ष्य सभी बीडीओ को दिया है। 

loksabha election banner

इस तरह चलेगा अभियान

-ग्रामीण आवास सहायक क्षेत्र में भ्रमण कर राशि लेकर आवास नहीं बनाने वाले की सूची तैयार करेंगे।

- आवास दिवस पर अपूर्ण आवास वाले लाभुकों की सूची को पढ़कर सुनाया जाएगा।

- लाभुकों से द्वितीय व तृतीय किस्त भुगतान के लिए आवेदनों की जांचकर मंतव्य के साथ प्रखंड कार्यालय में जमा किया जाएगा।

- लगातार तीन सप्ताह तक प्रगति नहीं करने वाले लाभुकों को उजला व लाल नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बाद भी आवास पूर्ण नहीं करने वाले लाभुकों के विरुद्ध राशि की वसूली के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

प्रधानमंत्री आवास योजना में वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2020-21 तक प्रथम किस्त की राशि लेने वाले लाभुकों की प्रखंडवार स्थिति

प्रखंड       लाभुक    पूर्ण    अपूर्ण  साप्ताहिक लक्ष्य

औराई      10489    4840    5649      514 

बंदरा        4885    2388    2497       227

बोचहां      7291     3880    3411      310

गायघाट     8640     3121    5519      502

कांटी       1881     1413     468        43

कटरा      10409     4347    6062       551

कुढऩी      6384     3730     2654      241

मड़वन     3252     1435     1817      165

मीनापुर    10551     5469     5082     462

मोतीपुर     4995     3222     1733     161

मुरौल      1863      813      1050      95

मुशहरी    2854      1848     1006      91

पारू       8159      3766     4393     399

साहेबगंज  4526      2238     2288     208

सकरा     3750      2088     1662      151

सरैया      7061     4645      2416     220

कुल     96990    49243     47747    4341


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.