West Champaran: बगहा में हर दिन आधार कार्ड को 400 आवेदन, बन रहा सिर्फ 40
West Champaran News रामनगर प्रखंड परिसर में आधार कार्ड बनवाने वालों की भारी भीड़ जुट रही है। राशन कार्ड में नाम जोड़ने में जब से आधार को अनिवार्य किया गया है। तबसे भीड़ और बढ़ गई है। नपं कार्यालय परिसर में चल रहे केंद्र के बंद होने से बढ़ी परेशानी।
बगहा (पश्चिम चंपारण), जागरण संवाददाता। सर्वर की गड़बड़ी हो या कर्मचारियों की लापरवाही हर लोग सैकड़ों लोगों को बिना काम के वापस लौटना पड़ रहा है। आधार कार्ड के लिए हर दिन लगभग 400 आवेदन आ रहे हैं। सिर्फ 40 लोगों का बन रहा है। जिसको लेकर लोगों में आक्रोश है।
रामनगर प्रखंड परिसर में आधार कार्ड बनवाने वालों की भारी भीड़ जुट रही है। राशन कार्ड में नाम जोड़ने में जब से आधार को अनिवार्य किया गया है। तबसे भीड़ और बढ़ गई है। बीते दस दिनोंं से नगर पंचायत कार्यालय में चल रहे धरना प्रदर्शन से नपं कार्यालय परिसर में स्थित केंद्र भी बंद है। जिससे आवेदकों की संख्या में और अधिक इजाफा हो गया है। भीड़ के कारण कई लोगों को पूरे दिन इसके चक्कर में रहने के बाद वापस लौटना पड़ जाता है। इसमें ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को और अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सोमवार को भी प्रखंड परिसर अवस्थित इस केंद्र पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। जिसमें से कई लोग नाम, जन्मतिथि, पिता का नाम सुधार कराने के लिए पहुंचे थे तो, कई लोग नए आधार बनवाने के लिए।
इधर राशन कार्ड में सभी सदस्यों का नाम जोड़ने अनिवार्य कर दिया गया है। इसलिए लाभुक अपने बच्चों का आधार बनवाने के लिए लेकर पहुंच रहे हैं। संचालक अकबर खान ने बताया कि प्रतिदिन 400 के करीब आवेदक पहुंच रहे हैं। जो पहले की तुलना में काफी अधिक है। जबकि सर्वर की परेशानी के कारण मात्र 40 लोगों का ही काम हो पाता है। इसलिए लोगों को लौटना पड़ रहा है। राशन कार्ड वालों के लिए बीते 20 तारीख से ही पंचायतवार सूची तैयार की गई है। जिनको तिथि के अनुसार बुलाया जा रहा है। सीओ विनोद मिश्रा ने बताया कि आधार कार्ड बनाने में लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं आए। इसका ध्यान रखा जा रहा है। बता दें कि नगर व प्रखंड के लिए आधार कार्ड बनाने के लिए मात्र दो केंद्र हीं संचालित होते हैं। जिस पर आए दिन इस तरह की समस्या खड़ी होती रहती है।
यह भी पढ़ें: रैगिंग की घटना के बाद दरभंगा मेडिकल कॉलेज प्रशासन सख्त, विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राचार्य ने की यह पहल
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर में जयमाला के दौरान चली गोली, दो युवक घायल, जानिए फिर क्या हुआ...
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल में नहीं मिल रहे शववाहन , ई-रिक्शा बन रहे सहारा, जानिए पूरा मामला