Move to Jagran APP

पूर्वी चंपारण में 35 लाख 38 हजार मतदाता करेंगे उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला

अंतिम सूची के अनुसार पुरूष मतदाताओं की संख्या 18 लाख 71 हजार 220 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 16 लाख 67 हजार 423 है। वहीं थर्ड जेंडर के 105 मतदाता है। बता दें कि जिले की कुल आबादी 75.97 लाख है जिसमें पुरूष 38.62 लाख एवं महिला 37.34 लाख हैं।

By Ajit KumarEdited By: Published: Thu, 27 Jan 2022 06:41 AM (IST)Updated: Thu, 27 Jan 2022 06:41 AM (IST)
पूर्वी चंपारण में 35 लाख 38 हजार मतदाता करेंगे उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला
मतदाता दिवस पर लोगों का जागरूक किया गया।

मोतिहारी, जासं। जिले के 12 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया है। इसके अनुसार अब जिले के 38 लाख 62 हजार 745 मतदाता उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में मतदाताओं के नाम जोडऩे व सुधार का कार्यक्रम चल रहा था। दावा एवं आपत्ति निष्पादन के बाद जारी अंतिम सूची के अनुसार पुरूष मतदाताओं की संख्या 18 लाख 71 हजार 220 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 16 लाख 67 हजार 423 है। वहीं थर्ड जेंडर के 105 मतदाता है। बता दें कि जिले की कुल आबादी 75.97 लाख है, जिसमें पुरूष 38.62 लाख एवं महिला 37.34 लाख है। जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी द्वारिका रविदास ने बताया कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर 25 दिसंबर को मतदाता दिवस मनाया गया। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मतदाताओं को उनके अधिकार के प्रति जागरूक किया गया।

loksabha election banner

एक नजर विधानसभावार मतदाताओं की संख्या

विधानसभा पुरूष महिला अन्य कुल

रक्सौल 153836 134964 07 288807

सुगौली 157006 137083 13 294102

नरकटिया 157546 138715 04 296265

हरसिद्धि 143161 129627 0 272788

गोङ्क्षवदगंज 143580 132928 09 276517

केसरिया 145376 130332 02 275710

कल्याणपुर 139323 124747 01 264071

पीपरा 184346 165075 00 349421

मधुबन 141214 125383 33 266630

मोतिहारी 172813 152173 05 324991

चिरैया 161252 141582 13 302847

ढाका 171767 154814 18 326599 

बालिका: बेटियों को मिले बराबरी का हक

मुजफ्फरपुर : रामदयालु ङ्क्षसह महाविद्यालय में एनएसएस के संयुक्त तत्वाधान में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आनलाइन बाल पेंङ्क्षटग तथा कार्टून प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य डा.अमिता शर्मा ने कहा कि आज बेटियां अपने दम पर नए कीर्तिमान गढ़ रहीं हैं। शिक्षा स्वास्थ्य, खेल या सेना हर क्षेत्र में बेटियां शिखर छू रही हैं। बिहार के साथ ही देश का मान बढ़ा रही है। अब वक्त आ गया है कि हम अपनी सामाजिक व्यवस्था में आवश्यक सुधार करें और बेटियों को बराबरी का हक दें। एनएसएस आफिसर डा.पयोली, डा.राजीव कुमारने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। पंकज कुमार, कृष्णा कुमार, राजकुमार, अंजली कुमारी, रूपा कुमारी, शबनम कुमारी ने अपना बेहतर प्रदर्शन किया। मौके पर डा.राजीव कुमार, डा.ललित किशोर, डा. गणेश कुमार शर्मा, डा.मीनू कुमारी, डा.पवन कुमार ओझा, डा. मनीष कुमार शर्मा मौजूद थे।

मेरी सरकार पर छात्राओं के बीच प्रश्नोत्तरी

मुजफ्फरपुर : रामबृक्ष बेनीपुरी महिला कालेज में सोमवार को अमृत महोत्सव के तहत मेरी सरकार पर छात्राओं के बीच प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। इसका संचालन राजनीति शास्त्र विभाग ने किया। इसमें 28 छात्राओं ने भाग लिया। समन्वयक प्रो.अंजू ङ्क्षसह ने बताया कि छात्राओं से सरकार के संगठन, कार्यक्षेत्र, कार्यपालिका, विधायिका संबंधित प्रश्न पूछे गए। इसके विजेता को गणतंत्र दिवस पर प्राचार्य द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। प्राचार्या ममता रानी ने कहा कि छात्राओं को अपनी सरकार के बारे में बेसिक जानकारी होना ही चाहिए। ऐसे कार्यक्रमों से छात्राएं जागरूक होंगी। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डा.रूपम कुमारी, प्रो.सोनल व संजय पांडेय सहित छवि, सुधा, सुरैया, प्रीति आदि ने योगदान दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.