मुजफ्फरपुर में कोविड केयर अस्पताल में 25 भर्ती, चल रहा इलाज
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइ•ोशन) की ओर से पताही में संचालित कोविड केयर अस्पताल में अब तक 48 मरीज भर्ती हुए। इनमें 23 क्योर होकर घर चले गए है। अभी 25 मरीजों का इलाज चल रहा है।
मुजफ्फरपुर। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइ•ोशन) की ओर से पताही में संचालित कोविड केयर अस्पताल में अब तक 48 मरीज भर्ती हुए। इनमें 23 क्योर होकर घर चले गए है। अभी 25 मरीजों का इलाज चल रहा है। सिविल सर्जन डॉ.एसपी सिंह ने कहा कि आर्मी के चिकित्सकों की देखरेख में चल रहे इस अस्पताल से काफी सुविधा मिली है। पताही हवाई अड्डा परिसर में छह सितंबर से अस्पताल विधिवत काम कर रहा है। इसकी देखरेख कर रहे मुख्य अभियंता बीके सिंह ने बताया कि अब तक 48 मरीज भर्ती हुए। संक्रमित मरीजों का निशुल्क इलाज हो रहा है। इलाज में सेना के चिकित्सक के साथ बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग की टीम सहयोग कर रही है। 40 चिकित्सकों व 150 नर्सिग सहायक मरीजों की सेवा कर रहे हैं। मरीजों की संख्या बढ़ने पर चिकित्सक व पारा मेडिकल स्टाफ की संख्या बढ़ेगी।
भर्ती मरीज का मुफ्त इलाज व दवा की सुविधा : कोरोना संक्रमित मरीज को चिकित्सक के परामर्श पर भर्ती किया जा रहा है। उनको निशुल्क दवा, भोजन व जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। हर दिन औसतन तीन से चार मरीज यहां पहुंच रहे है। जरूरत के अनुसार उन्हें भर्ती किया जा रहा है या फिर दवा व परामर्श दिया जा रहा है। जानकारी के अनुसार डीआरडीओ ने जिला प्रशासन की मदद से 500 बेड का पीएम केयर फंड से कोविड अस्पताल तैयार किया है। इसमें 375 साधारण व 125 आइसीयूयुक्त बेड हैं। यहां पर 24 घंटे चिकित्सक की निगरानी में मरीजों का इलाज चल रहा है।