Coronavirus Sitamarhi Update: सीतामढ़ी में 24 कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, कुल 231 संक्रमित
Coronavirus Sitamarhi news Update गुरुवार को एक दिन में 24 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के साथ हड़कंप मच गया। इस प्रकार संक्रमितों की संख्या अब 231 पर जा पहुंची है।
सीतामढ़ी, जेएनएन। जिले में गुरुवार को एक दिन में 24 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के साथ हड़कंप मच गया। इस प्रकार संक्रमितों की संख्या अब 231 पर जा पहुंची है। डीएम अभिलाषा कुमारी शर्मा ने नए मरीजों के पॉजिटिव होने की पुष्टि की। उन्होंने हालांकि, यह भी कहा कि राहत की बात है कि गुरुवार को 13 मरीज स्वस्थ होकर घर भी लौटे। इनको मिलाकर 167 लोग स्वस्थ हुए हैं। अब एक्टिव केस 61 हो गया है। जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है वो सभी किसी न किसी पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए थे। सभी 24 नए मरीजों को कोविड हेल्थ सेन्टर में भेजा जा रहा है। कोरोना संक्रमण के मामले में डुमरा प्रखंड सबसे आगे है।