Move to Jagran APP

Bihar Human Chain: 1002 किलोमीटर में 24.57 लाख लोगों ने मुजफ्फरपुर में बनाई ऐतिहासिक मानव शृंखला

जल-जीवन-हरियाली मद्य निषेध दहेज उन्मूलन को लेकर बनाई गई विशाल मानव शृंखला। राज्य में तीसरे स्थान पर रहा मुजफ्फरपुर मुशहरी प्रखंड की सबसे अधिक सहभागिता।

By Murari KumarEdited By: Published: Sun, 19 Jan 2020 09:46 PM (IST)Updated: Sun, 19 Jan 2020 09:46 PM (IST)
Bihar Human Chain: 1002 किलोमीटर में 24.57 लाख लोगों ने मुजफ्फरपुर में बनाई ऐतिहासिक मानव शृंखला
Bihar Human Chain: 1002 किलोमीटर में 24.57 लाख लोगों ने मुजफ्फरपुर में बनाई ऐतिहासिक मानव शृंखला

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। जल - जीवन - हरियाली, मद्य निषेध, दहेज उन्मूलन को लेकर रविवार को बनी मानव शृंखला जिले में ऐतिहासिक रही। बच्चों से लेकर समाज के सभी वर्गो के लोगों में उत्साह रहा। उक्त बातें जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष ने रविवार की शाम प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने बताया कि राज्य में तीसरे स्थान पर मुजफ्फरपुर रहा। कहा कि 1002.8 किलोमीटर में जिले में मानव शृंखला बनाई गई थी। इसमें 24 लाख 57 हजार 402 लोगों की भागीदारी रही। सबसे अधिक मुशहरी प्रखंड में 2.13 लाख 98 लोग शामिल रहे। दूसरे स्थान पर सरैया प्रखंड से 1.93 लाख 868 और तीसरे स्थान पर कांटी प्रखंड से 1.90 लाख 962 लाख लोग शामिल हुए। 

loksabha election banner

डीएम ने कहा कि मानव शृंखला बनाने को लेकर एक पखवारे से प्रत्येक प्रखंड स्तर पर इसकी तैयारी चल रही थी। जिसका नतीजा रहा कि लक्ष्य से अधिक लोगों ने इसमें शामिल होकर कीर्तिमान स्थापित किया। डीएम ने कहा कि 964 किलोमीटर की दूरी में 24 लाख लोगों की भागीदारी का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन इससे अधिक दूरी में लोग उत्साह के साथ इस भागीदारी का गवाह बने। 

शिक्षकों के साथ स्कूली बच्चे,  जीविका दीदी व आंगनबाड़ी सहायिका ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जनप्रतिनिधियों ने भी इस शृंखला का गवाह बनकर इतिहास रचने का काम किया है। डीएम ने कहा कि मुख्य मार्ग एवं उप मार्गों पर शृंखला में 15 लाख 89 हजार 880 लोग शामिल हुए। वार्ड स्तर पर बनाई गई शृंखला में पांच लाख 83 हजार 410 लोग और विद्यालय परिसर में भाग लेने वालों में वर्ग एक से चार के बच्चों की संख्या दो लाख 84 हजार 112 शामिल हुए। 

नगर समेत सभी प्रखंडों में लोगों की भागीदारी - 

नगर क्षेत्र - 163369 

मुशहरी - 213098 

मुरौल - 77322 

सकरा - 123516 

बंदरा - 74575

गायघाट - 162139 

कटरा - 132799 

बोचहां - 116148 

औराई - 125561 

मीनापुर - 187563 

मड़वन - 102785 

कांटी - 190962 

मोतीपुर - 170850 

साहेबगंज - 145527 

पारू - 152725 

कुढऩी - 174595 

सरैया - 193868 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.