पार्षदों ने किया श्रमदान, चकाचक हो गया सीढ़ीघाट
मुजफ्फरपुर। रविवार की सुबह सात बजे सिकंदरपुर स्थित सीढ़ीघाट के पास एक कार रुकी। कार की छत पर दो द
मुजफ्फरपुर। रविवार की सुबह सात बजे सिकंदरपुर स्थित सीढ़ीघाट के पास एक कार रुकी। कार की छत पर दो दर्जन झाड़ू लदी थी। तीन वार्ड पार्षद अजय ओझा (वार्ड 27), संजय केजरीवाल (वार्ड 20) एवं सुनीता भारतीय (वार्ड 13) आधा दर्जन लोगों के साथ वहां पहुंचे और भारत माता की जयकार के साथ सीढ़ीघाट पर झाड़ू लगाना शुरू कर दिया। उनको झाड़ू लगाते देखकर वहां मौजूद आधा दर्जन लोगों ने भी झाड़ू उठा लिया। फिर क्या था, घंटे भर में सीढ़ीघाट पूरी तरह से चकाचक हो गया। चौतरफा साफ।
स्वच्छ भारत अभियान के तहत शहर की स्वच्छता के दूत बन चुके वार्ड पार्षद अजय ओझा के नेतृत्व में बगैर पूर्व घोषित कार्यक्रम के तीनों पार्षदों ने घाट की साफ-सफाई और लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। अजय ओझा ने कहा कि सिर्फ नगर निगम के भरोसे शहर को स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर नहीं बनाया जा सकता। इसके लिए शहरवासियों को भी अपना योगदान देना होगा। लोगों को जगाने के लिए ही वे प्रतिदिन किसी न किसी स्थान की सफाई अपने साथियों के साथ करते हैं। संजय केजरीवाल ने कहा कि शहर को साफ-सुथरा रखना हम सब की जिम्मेदारी है। सार्वजनिक जगहों को गंदा करने से पहले तो बचना चाहिए। सप्ताह में सबको मिलकर एक स्थान की सफाई श्रमदान से करना चाहिए। सुनीता भारती ने कहा कि महिलाओं को भी श्रमदान कर समाज को प्रेरित करना चाहिए। इससे समाज के अन्य लोग भी सफाई के लिए प्रेरित होंगे और इस दिशा में काम आरंभ करेंगे। सभी को इस दिशा में सोचना चाहिए।