Move to Jagran APP

पश्चिम चंपारण में लोजपा के कई दिग्गज नेता सहित 175 पंचायत अध्यक्षों ने ली भाजपा की सदस्यता

West Champaran भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने दिलाई सदस्यता लोजपा नेताओं ने कहा- लोजपा में समाप्त हो गया है लोकतंत्र चंद नेताओं से घिरे हैं पार्टी अध्यक्ष कई कार्यकर्ताओं ने पार्टी के टोल फ्री नंबर पर मिस्क कॉल कर सदस्यता ग्रहण की।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Published: Tue, 02 Mar 2021 04:50 PM (IST)Updated: Tue, 02 Mar 2021 04:50 PM (IST)
पश्चिम चंपारण में लोजपा के कई दिग्गज नेता सहित 175 पंचायत अध्यक्षों ने ली भाजपा की सदस्यता
सदस्यता अभियान के दौरान उपस्थित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल व भाजपा नेता । जागरण

पश्चिम चंपारण (बेतिया), जासं। लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश, जिला व प्रखंड के कई दिग्गज नेताओं सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व 175 पंचायतों के अध्यक्ष मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। हरिवाटिका चौक स्थित एक निजी विवाह भवन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने लोजपा छोड़ भाजपा में आने वाले नेताओं को विधिवत भाजपा का सदस्यता ग्रहण कराया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के टोल फ्री नंबर पर मिस्क कॉल कर सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने लोजपा नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा एक परिवार है और यहां भाई की तरह सम्मान मिलेगा।

loksabha election banner

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व में लोजपा-भाजपा का मजबूत गठबंधन रहा। उस दौर में मैंने आप सबके साथ काम किया।  डॉ. जायसवाल ने कहा कि चंपारण भाजपा का गढ़ है। लोजपा नेताओं के भाजपा में शामिल होने के बाद अब अभेद्य किला बन गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष दीपेंद्र सर्राफ ने कहा हमारी पार्टी का सिद्धांत पहले भारत उसके बाद पार्टी है।

पार्टी अपने एक-एक कार्यकर्ताओं को परिवार के सदस्य की तरह मानती है। वही भाजपा का सदस्यता ग्रहण करने वाले लोजपा के पूर्व प्रदेश महासचिव सह सीतामढ़ी प्रभारी व चनपटिया विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी विश्वनाथ प्रसाद कुशवाहा ने कहा की चिराग पासवान चंद लोगों से घिर गए हैं। लोजपा में लोकतंत्र समाप्त है। इसी कारण पिछले नवंबर माह में ही पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। उनके साथ दूसरे नेताओं ने भी इस्तीफा दिया था। भाजपा में शामिल होकर काफी खुशी महसूस हो रही है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भाजपा में शामिल होने वाले सभी नेता व कार्यकर्ता भाजपा का संदेश गांव-गांव तक पहुंचाएंगे। मौके पर भाजपा के वरीय नेता बिरेश्वर राय, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष धनरंजन कुशवाहा, आनंद सिंह, सुशील जायसवाल, मनोज ङ्क्षसह, संजीव पांडेय उर्फ मिंटू, पन्नालाल साह, राकेश कुशवाहा, अखिलेश सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे। 

 सदस्यता ग्रहण करने वाले प्रमुख लोग

सदस्यता ग्रहण करने वालों में पूर्व प्रदेश महासचिव सह प्रभारी सीतामढ़ी सह पूर्व प्रत्याशी चनपटिया विधानसभा के विश्वनाथ प्रसाद कुशवाहा, दल सेना के प्रदेश महासचिव सह पूर्व जिला पार्षद रामेश्वर हजरा, प्रधान जिला महासचिव सह पूर्व मुखिया प्रेमचंद्र हजरा, पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामनंद चौरसिया, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम राय, बिरजू ठाकुर, पूर्व जिला महासचिव सह पूर्व पैक्स अध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद कुशवाहा, पूर्व जिला महासचिव सह पैक्स अध्यक्ष दूलरमन कुशवाहा, पूर्व जिला महासचिव रामानाथ शर्मा, चनपटिया के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बृजकिशोर शमा्र, योगापट्टी पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा, बैरिया के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विरेंद्र ङ्क्षसह, मझौलिया के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद तिवारी, चनपटिया के पूर्व प्रखंड उपाध्यक्ष मदन शास्त्री, चनपटिया के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद, अल्पसंख्यक सेल बैरिया के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष इदरीश आलम, सिकटा के पूर्व प्रखंड उपाध्यक्ष रामबाबू प्रसाद, सिकटा के पूर्व प्रखंड महासचिव बलिराम प्रसाद गुप्ता, युवा लोजपा के पूर्व जिला महासचिव ओमप्रकाश कुमार कुशवाहा, युवा लोजपा के महासचिव संजय कुशवाहा, युवा लोजपा के सचिव विकास कुमार कुशवाहा, पूर्व प्रखंड सचिव सह वार्ड सदस्य फूलेना पटेल, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रामपति देवी, दलित सेना बैरिया के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मदन पासवान, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ बैरिया के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अशोक साह का नाम शामिल है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.