कार्यकर्ताओं की छवि ही पार्टी की असल पूंजी : भीखू भाई दलसानिया
संवाद सूत्र मुंगेर भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया ने कहा कि भाजपा की क
संवाद सूत्र, मुंगेर : भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया ने कहा कि भाजपा की कार्यपद्धति शुरू से ही लोकतांत्रि व राष्ट्रहित से जुड़ी रही है। यही वजह है कि आज भाजपा दुनियां की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है। पार्टी की कार्य पद्धति की जड़ में लोकतांत्रिक व्यवस्था है, जहां आम कार्यकर्ता भी अपनी क्षमता के बल पर शिखर तक पहुंचते हैं। महामंत्री शुक्रवार को पाटम स्थित एसबीएन कालेज में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दुनियां की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बनने के साथ ही सभी की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि लोकाचार व अनुशासन कार्यकर्ताओं की पूंजी है, जिसे हर हाल में निर्वहन करना होगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता की छवि ही पार्टी की असल पूंजी है। इसलिए कार्यकर्ता सामाजिक जीवन में अपने सोच व संस्कार को सर्वोपरी बनाए रखें। उन्होंने कहा कि पार्टी आज लोकसभा मे दो सीट से 300 सीट तक पहुंच गई है, इसकी वजह बेहतर सांगठनिक ढांचा है। भाजपा राजनीतिक गतिविधियों को केवल सत्ता प्राप्ति तक सीमित नहीं रखता बल्कि राष्ट्रीय स्वाभिमान,एकात्मवाद और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लक्ष्य की पूर्ति के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहती है। पहले दिन के प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश ने कहा कि भाजपा अनुशासन की पार्टी है। अनुशासन में रह कर कार्यकर्ताओं को दलहित में काम करना होगा। कार्यकर्ताओं के बल पर ही भाजपा देश में बडी पार्टी बनी है। --------------------------------- पार्टी की मूलधारा पर चलने का आह्वान प्रदेश उपाध्यक्ष डा. राजेश वर्मा ने कार्यकर्ताओं को आत्मनिर्भर बनने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रदेश प्रवक्ता ने भारत की मूल विचारधारा पर विस्तार से अपने विचार रखें । प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंभू ने पार्टी के इतिहास व देश में चल रहे विकास कार्यों से सभी को अवगत कराया। पूर्व विधायक मिथलेश तिवारी ने कहा कि भाजपा देश की बड़ी पार्टी है, हर कोई इस प्लेटफार्म से अपना व्यक्तित्व संवार सकते हैं। सत्र की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेश जैन ने की। संचालन कार्य समिति सदस्य सह प्रशिक्षण प्रभारी संजीव मंडल ने किया। अलग-अलग सत्रों की अध्यक्षता रवींद्र सिंह कल्लू, निश्शुतोष निशु,रामदिलीप पासवान, जिला प्रभारी प्रकाश भगत, शैलेन्द्र चौधरी ने की। प्रशिक्षण सत्र में प्रदेश मंत्री बेबी चंकी,अभिषेक रंजन, मनोज कुमार सिंह, प्रो. अंजू भारद्वाज, ओम प्रकाश सहनी, विनीत सिंह, मोहन वर्मा, अरुण यादव, अजित व छोटू सैकड़ों कार्यकर्ता थे।