Move to Jagran APP

मध्य विद्यालय में कंप्यूटर की शिक्षा देने का लक्ष्य प्रखंड में फेल

मुंगेर। सरकार द्वारा प्रारंभिक स्तर से बच्चों को तकनीकी ज्ञान देने की योजना प्रखंड में फेल होती नजर

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Jun 2018 06:18 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jun 2018 06:18 PM (IST)
मध्य विद्यालय में कंप्यूटर की शिक्षा देने का लक्ष्य प्रखंड में फेल

मुंगेर। सरकार द्वारा प्रारंभिक स्तर से बच्चों को तकनीकी ज्ञान देने की योजना प्रखंड में फेल होती नजर आ रही है। प्रखंड के कई मध्य विद्यालयों में कंप्यूटर की शिक्षा देने की शुरुआत कई सालों पहले प्रखंड के महदेवा मध्य विद्यालय से आरंभ की गई थी। इसके कई सालों बाद मध्य विद्यालय कल्याणपुर तथा अन्य मध्य विद्यालयों में इसकी शुरूआत की गई। कंप्यूटर शिक्षा आरंभ करने के बाद कुछ महीनों तक विद्यालयों में इसकी शिक्षा देने का काम किया गया। लेकिन, बाद में शिक्षक की कमी के कारण मध्य विद्यालय में चल रही योजना पूर्णत: बंद हो गई। कई सालों से इसकी शिक्षा बंद रहने के कारण विद्यालय में रखे गए कंप्यूटर खराब होकर रह गए हैं। जिस कारण विद्याíथयों को तकनीकी ज्ञान देने की योजना अधूरी रह गई है। विदित हो कि कंप्यूटर के साथ साथ बिजली की व्यवस्था नहीं रहने, प्रशिक्षित कंप्यूटर शिक्षकों की मध्य विद्यालय में बहाली नहीं करने तथा अनुबंध समाप्त होने के बाद कंप्यूटर शिक्षकों को नहीं रखने के कारण यह योजना सफलीभुत नहीं हो पाया। जिसके कारण विद्यार्थी कंप्यूटर की शिक्षा पाने से वंचित रह गए। अभिभावकों का कहना है कि सरकार किसी भी शिक्षा की शुरुआत जनहित में करती है। लेकिन उसको ज्यादा दिन नहीं चलाया जाता है। जिसके कारण विद्याíथयों को कंप्यूटर का ज्ञान नहीं मिल पाया है। लेकिन सरकारी राशि खर्च होकर बर्बाद हो जाती है। शिक्षाविद् राजेंद्र यादव, विनोद कुमार, विजय कुमार आदि ने सरकार से सभी मध्य विद्यालय में कंप्यूटर की शिक्षा आरंभ करने की मांग की है। जिससे विद्यार्थी आरंभ से ही इसका ज्ञान प्राप्त कर भारत को डिजिटल बनाने के सपने को साकार किया जा सके।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.