Move to Jagran APP

सोनू मंडल हत्याकांड के आरोपितों के घर पुलिस ने की कुर्की, दो ने किया आत्मसमर्पण

मुंगेर । मुंगेर जिला के कोतवाली थाना अंतर्गत बासुदेवपुर ओपी में हुए अपहरण और हत्या कर श

By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Aug 2020 09:22 PM (IST)Updated: Tue, 11 Aug 2020 09:22 PM (IST)
सोनू मंडल हत्याकांड के आरोपितों के घर पुलिस ने की कुर्की, दो ने किया आत्मसमर्पण
सोनू मंडल हत्याकांड के आरोपितों के घर पुलिस ने की कुर्की, दो ने किया आत्मसमर्पण

मुंगेर । मुंगेर जिला के कोतवाली थाना अंतर्गत बासुदेवपुर ओपी में हुए अपहरण और हत्या कर शव को गंगा में फेंकने के मामले के मुख्य नामजद आरोपित बाल्मीकि यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं, कुर्की के दौरान दो नामजद आरोपित ने आत्मसमर्पण भी कर दिया। तीन अन्य नामजद आरोपित की तलाश में पुलिस अभी भी छापामारी कर रही है।

loksabha election banner

गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए एसपी लिपि सिंह ने बताया कि वासुदेवपुर ओपी में दर्ज सोनू मंडल हत्याकांड के मुख्य आरोपित वाल्मीकि यादव की गिरफ्तारी असरगंज थाना क्षेत्र में की गई। बीते तीन अगस्त को रक्षाबंधन के दिन सोनू मंडल को अगवा कर उसकी हत्या कर दी गई थी। परिजनों ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज दर्ज कराई थी। जिसमें वाल्मीकि यादव, सुनील यादव, अरुण यादव सहित छह लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया था। वाल्मीकि यादव के साथ उसके तीन बेटों को भी नामजद आरोपित बनाया गया। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने न्यायालय से कुर्की वारंट लेकर आरोपितों के घर की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू की। एएसपी हरिशंकर कुमार के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस आरोपितों की संपत्ति कुर्क करने पहुंची थी। कुर्की की कार्रवाई के लिए दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति कराई गई थी। वहीं, पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। पुलिस ने वाल्मीकि यादव, सुनील यादव और अरुण यादव के घर कुर्की शुरू कर दी। इसी दौरान अरुण यादव ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। वहीं, सुनील यादव ने सहरसा जिला में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया। मुख्य नामजद आरोपित बाल्मीकि यादव को असरगंज थाना पुलिस ने वाहन चेकिग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। वाल्मिकी यादव के बांका से मुंगेर आने की सूचना मिलने के बाद असरगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने सघन वाहन चेकिग अभियान शुरू कर दिया। इसी दौरान एक ऑटो रिक्शा से एक संदिग्ध व्यक्ति ने भागने की कोशिश की। असरगंज थानाध्यक्ष स्वयंप्रभा के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम वाल्मीकि यादव बताया। इसके बाद असरगंज थानाध्यक्ष ने एसपी लिपि सिंह को वाल्मीकि यादव की गिरफ्तारी की सूचना दी। एसपी के निर्देश पर असरगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित वाल्मीकि यादव को वासुदेवपुर ओपी के हवाले कर दिया। घटना के तीन नामजद आरोपित वाल्मीकि यादव के बेटे हैं। कुर्की के दौरान मुफस्सिल, कोतवाली, कासिम बाजार, ईस्ट कॉलोनी, नया रामनगर थानाध्यक्ष मौजूद थे। कुर्की के दौरान सुनील यादव के घर से पुलिस ने 57 राउंड जिदा कारतूस और दो खोखा भी बरामद किया।

-----------------------------

हत्या के बाद सोनू के शव को गंगा की तेज धारा में बहा दिया

पूछताछ के दौरान बाल्मीकि यादव ने सोनू मंडल की हत्या कर शव को गंगा नदी की तेज धारा में फेंकने की बात स्वीकार की है। वाल्मीकि यादव ने पूछताछ के दौरान बताया कि आपसी प्रतिद्वंद्विता में सोनू मंडल की हत्या उसने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर कर दी थी। बगचपरा गांव में एक स्कूल के पास सोनू मंड की पीठ में सटाकर गोली मारी गई थी। घायल अवस्था में सोनू को जबर नौका पर चढ़ा लिया गया। इसके बाद गंगा नदी की मुख्यधारा में ले जाकर हत्या कर शव को गंगा नदी में फेंक दिया गया। पुलिस ने गंगा नदी में शव की तलाश में अभियान चलाया था, लेकिन शव बरामद नहीं किया जा सका।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.