जल संरक्षण को लेकर महिलाओं ने लिया संकल्प
मुंगेर। नक्सल प्रभावित टेटिया बम्बर प्रखंड के गांवों में जल स्तर दिनों दिन नीचे चले जाने से लोगों के
मुंगेर। नक्सल प्रभावित टेटिया बम्बर प्रखंड के गांवों में जल स्तर दिनों दिन नीचे चले जाने से लोगों के बीच पानी को लेकर गंभीर समस्या उत्पन्न होती जा रही है। शुक्रवार को बम्बर गांव में टेटिया पंचायत के पूर्व मुखिया मीरा देवी ने महिलाओं को जल संरक्षण को लेकर संकल्प दिलाते हुए कही। उन्होंने महिलाओं से रसोई घर, स्नानागार में जल की बर्बादी नहीं करने की सलाह दी और महिलाओं को गांव गांव जाकर जल संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान चलाने की बात की। वहीं प्रखंड भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजलि देवी ने कहा कि प्रखंड के धांयपोखर, जितवारपुर तालाब, खरवे तालाब, नोनाजी तालाब को अतिक्रमण कर लेने से तालाब का अस्तित्व मिटने के कारण जल संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ-साथ पदाधिकारी को भी सहयोग करने की आवश्यकता है।शिक्षिका सुप्रीया कुमारी ने कहा कि प्रखंड लाइफ लाइन माने जाने वाले महाने नदी से अवैध बालू उत्खनन पर रोक लगाने के साथ साथ नदी के पानी को रोकने के लिए जगह जगह चेक डेम का निर्माण करने से ही जल संचय कर जल संकट दूर किया जा सकता है। इस अवसर पर दिव्या भारती, नीतू कुमार, ¨डपल कुमारी, अवधेश्वरी शर्मा, सोनू, सौरभ, सरपंच पनमा देवी, प्रवीण तांती, प्रकाश तांती, अरुण यादव सहित कई महिलाएं उपस्थित थीं।