Move to Jagran APP

बिहार: एके-47 मामले में युवा राजद का जिलाध्यक्ष परवेज चांद गिरफ्तार

मुंगेर जिले में पुलिस ने AK 47 बरामदगी मामले में युवा राजद के जिलाध्यक्ष परवेज चांद को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी की पुष्टि एसपी डॉ. गौरव मंगला ने की।

By Kajal KumariEdited By: Published: Sat, 20 Apr 2019 11:30 AM (IST)Updated: Sat, 20 Apr 2019 10:24 PM (IST)
बिहार: एके-47 मामले में युवा राजद का जिलाध्यक्ष परवेज चांद गिरफ्तार
बिहार: एके-47 मामले में युवा राजद का जिलाध्यक्ष परवेज चांद गिरफ्तार

मुंगेर, जेएनएन। मुंगेर पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एके-47 मामले में युवा राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष परवेज चांद को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बरदह गांव स्थिति उसके घर से हुई। गिरफ्तारी के बाद परवेज को सीधे कोतवाली थाना लाया गया। इसके बाद सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराने के बाद सीजीएम के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज गया। गिरफ्तारी की पुष्टि एसपी डॉ. गौरव मंगला ने की। 

loksabha election banner

एएसपी हरिशंकर कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने शुक्रवार को मिर्जापुर बरदह गांव में छापामारी कर परवेज को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। परवेज की गिरफ्तारी एके 47 मामले को लेकर मुफस्सिल थाना में दर्ज कांड संख्या 334/18 के आलोक में की गई है।

पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि बरदह निवासी अमना खातुन को गिरफ्तार किया गया था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने कब्रिस्तान की चाहरदीवारी के समीप खुदाई कर  2 एके-47 राईफल एवं 6 मैगजीन बरामद किया था। इस मामले के अनुसंधान के क्रम में परवेज चांद का नाम सामने आया और उसे भी इस कांड में अप्राथमिक अभियुक्त बनाया गया था।

पुलिस सूत्रों की माने तो एके-47 मामले में गिरफ्तार आरोपितों ने भी अपने स्वीकारोक्ति बयान में परवेज का नाम लिया था। इसके बाद ही परवेज पुलिस अनुसंधान के दायरे में आ गए। बाद में तत्कालीन डीआइजी जीतेंद्र मिश्रा के पर्यवेक्षण रिपोर्ट में भी परवेज का नाम आया था। इधर, परवेज की गिरफ्तारी की खबर मिलने के बाद कोतवाली थाना और सदर अस्पताल में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.