Move to Jagran APP

Nitish Kumar: नीतीश कुमार तो ऐसे न थे! मुस्लिम वोट बैंक पर आरजेडी को खूब सुनाया; सियासत तेज

Bihar Politics मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि देश के साथ-साथ राज्य विकसित हुआ है। तेजस्वी पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग समाज में विद्वेष फैलाकर राज करने की कोशिश में लगे रहते है। उन्होंने 2005 से पहले के बिहार की याद दिला तेजस्वी यादव पर राजनीतिक पहार किया। मुख्यमंत्री ने शिक्षा और स्वास्थ्य से लेकर अन्य बदलाव की चर्चा की।

By Rajnish Kumar Edited By: Sanjeev Kumar Published: Sat, 04 May 2024 02:16 PM (IST)Updated: Sat, 04 May 2024 02:16 PM (IST)
नीतीश कुमार और लालू यादव (जागरण फोटो)

संवाद सहयोगी, हवेली खड़गपुर (मुंगेर)। Bihar Political News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि देश के साथ-साथ राज्य विकसित हुआ है। तेजस्वी पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग समाज में विद्वेष फैलाकर राज करने की कोशिश में लगे रहते है। उन्होंने 2005 से पहले के बिहार की याद दिला तेजस्वी यादव पर राजनीतिक पहार किया। मुख्यमंत्री ने शिक्षा और स्वास्थ्य से लेकर अन्य बदलाव की चर्चा की।

loksabha election banner

राजद ने हिंदू-मुस्लिम का झगड़ा करवाया

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने शनिवार को मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से राजग प्रत्याशी राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह के लिए जमालपुर विधानसभा क्षेत्र के खंड बिहारी मैदान में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। राजद पर हमलावर होते हुए कहा कि विपक्ष ने हिंदू-मुस्लिम का झगड़ा कराया। मुस्लिम लोग के वोट के चक्कर में रहता है। हमने कब्रिस्तान की घेराबंदी की। 60 वर्ष पुराने मंदिरों की घेराबंदी करेंगे।

मुंगेर वाले उम्मीदवार को आपलोग जानते ही होंगे

 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने कहा कि 15 वर्षों में जो हुआ है, वह आप भी जानते है। जाति के आधार पर नहीं काम के आधार पर वोट करें। राजद ने परिवार को देखा है। मुंगेर से जिसने उम्मीदवार बनाया है उसके बारे में मालूम ही है। आप लोग अपना वोट बर्बाद नहीं करें। पहले भी उनकी सरकार ने 8 लाख सरकारी नौकरी दी है। 10 लाख लक्ष्य के विरुद्ध चार लाख लोगों को नौकरी दे दी है। शेष प्रक्रिया में है।

नीतीश कुमार ने अपनी उपलब्धि गिनवाईं

शुरू से न्याय के साथ विकास के हिमायती रहे हैं। यही कारण है कि पंचायत व नगर निकाय में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया। लड़कियों की पढ़ाई की व्यवस्था सुनिश्चित की। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं की समृद्धि की कहानी 2006 में गढ़ी।

मुख्यमंत्री ने प्रेम और भाईचारा का संदेश देते हुए बिहार की सभी 40 सीटें जिताने की अपील के साथ ही 400 से भी ज्यादा सीटों की उम्मीद जताते हुए भीड़ से हाथ उठा कर स्थानीय प्रत्याशी राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह को भरपूर समर्थन का भरोसा लिया।

यह भी पढ़ें

July Shadi Muhurat 2024: जुलाई महीने में 7 दिन ही शादी के शुभ मुहूर्त, पढ़ लीजिए किस-किस दिन कर सकेंगे विवाह

Chirag Paswan: 'अगर चाचा मंच पर आते तो मैं...', चिराग ने पशुपति पारस को दिया फाइनल जवाब; सियासी हलचल तेज


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.