Move to Jagran APP

Munger News: मुंगेर में नए परिसीमन ने खोली एनडीए की किस्मत, ऐसे बन गया समीकरण; पहले था कांग्रेस-आरजेडी का दबदबा

Munger News 2008 में नए परिसीमन के बाद मुंगेर लोकसभा क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति काफी बदली है। पहले मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में मुंगेर जमुई व लखीसराय जिले का सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र शामिल था। 2008 के बाद नए परिसीमन में मुंगेर लोकसभा सीट में मुंगेर जिले के मुंगेर व जमालपुर लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा व लखीसराय तथा पटना जिले के मोकामा व बाढ़ को शामिल किया गया।

By Rajnish Kumar Edited By: Sanjeev Kumar Published: Wed, 01 May 2024 02:49 PM (IST)Updated: Wed, 01 May 2024 02:49 PM (IST)
मुंगेर में नए परिसीमन ने एनडीए की किस्मत बदल दी (जागरण)

रजनीश, मुंगेर। Munger News: 2008 में नए परिसीमन के बाद मुंगेर लोकसभा क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति काफी बदली है। पहले मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में मुंगेर, जमुई व लखीसराय जिले का सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र शामिल था। 2008 के बाद नए परिसीमन में मुंगेर लोकसभा सीट में मुंगेर जिले के मुंगेर व जमालपुर, लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा व लखीसराय तथा पटना जिले के मोकामा व बाढ़ को शामिल किया गया।

loksabha election banner

2009 में नए परिसीमन के अधार पर चुनाव हुआ। 2009 से 2019 तक यह सीट एनडीए के खाते में गई, जबकि मुंगेर सीट पर कभी कांग्रेस-राजद का दबदबा था। नए परिसीमन ने एक तरह से एनडीए की किस्मत खुल गई। 15 वर्षों से इस सीट पर कांग्रेस-राजद का खाता तक नहीं खुला है।

परिसीमन से पहले मुंगेर लोकसभा सीट से छह बार कांग्रेस, दो बार राजद, एक-एक बार भाकपा, समता, जनता दल, सोशलिस्ट, लोक दल के प्रत्याशी विजयी हुए हैं पर 2009 से अब तक इस सीट पर एनडीए का दबदबा रहा है। इस बार मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से दलीय और निर्दलीय मिलाकर 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। हालांकि मुख्य मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच माना जा रहा है। 

तीन विधायक भाजपा, दो एनडीए के समर्थक विधायक

मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के तीन विधानसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा है। इनमें मुंगेर से भाजपा के प्रणव कुमार, लखीसराय से विधायक सह उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा तथा बाढ़ से ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू विधायक हैं। इसके अलावा मोकामा से राजद विधायक नीलम देवी तथा सूर्यगढ़ा से राजद विधायक प्रह्लाद यादव विगत दिनों बिहार विधानसभा में हुए शक्ति परीक्षण के क्रम में राजद से दूर हो एनडीए के खेमे में आ चुके हैं।

ऐसे में मुंगेर लोकसभा के कुल छह में से पांच विधानसभा सीटों पर एनडीए का दबदबा है। 2005 से लेकर 2020 तक जमालपुर विधानसभा सीट पर जदयू का कब्जा रहा है। अभी जमालपुर सीट महागठबंधन से कांग्रेस के पास है। 

मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में वोटरों की संख्या

विधानसभा क्षेत्र में -मुंगेर 3.47 लाख -पुरुष 184497 -महिला-163736 -मंगला मुखी-21 

जमालपुर 3.45 लाख- -पुरुष 180734 -महिला-157610 -मंगला मुखी-11 

सूर्यगढ़ा 3.49 लाख- -पुरुष 194599 -महिला-169900 -मंगला मुखी-2 

लखीसराय 3.93 लाख- -पुरुष 211006 -महिला-186210 -मंगला मुखी-11 

मोकामा 2.90 लाख- -पुरुष 152336 -महिला-138539 -मंगला मुखी-3 

बाढ़ 3.20 लाख- -पुरुष 155376 -महिला-140017 -मंगला मुखी-4 

2024 में होने वाले चुनाव पर एक नजर 

2025 मतदान केंद्र पर डाले जाएंगे वोट 

20,41142 हैं मुंगेर लोस क्षेत्र में मतदाता -

10,82239 है पुरुष मतदाता की संख्या -

9,58851 हैं महिला मतदाता की संख्या -

29890 हैं 18 से 19 वर्ष के मतदाता -

16318 दिव्यांग मतदाता हैं  

मुंगेर लोकसभा क्षेत्र से कब कौन रहे सांसद 

1952 बनारसी प्रसाद सिंह, कांग्रेस 

1957 बनारसी प्रसाद सिंह, कांग्रेस 

1962 बनारसी प्रसाद सिंह, कांग्रेस 

1967 मधु लिमये, सोशलिस्ट 

1972 डीपी यादव,-कांग्रेस 

1977 कृष्णा सिंह, लोकदल 

1980 डीपी यादव, कांग्रेस 

1984 डीपी यादव, कांग्रेस 

1989 धनराज सिंह, जनता दल 

1991 -ब्रह्मानंद मंडल, भाकपा 

1996- ब्रह्मानंद मंडल, समता पार्टी 

1998-विजय कुमार, विजय-राजद 

1999 ब्रह्मानंद मंडल-समता पार्टी, 

2004- जयप्रकाश नारायण यादव, राजद

 2009- राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह जदयू,

एनडीए -2014-वीणा देवी, लोजपा पार्टी-एनडीए,  

2019 राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह-जदयू-एनडीए

यह भी पढ़ें

Pappu Yadav: अपने पुराने रूप में दिखे पप्पू यादव; वोटिंग के तुरंत बाद किया ये काम; लोगों ने की जमकर तारीफ

Nitish Kumar: तीसरे चरण से पहले नीतीश ने चल दी चाल, तेजस्वी की बढ़ेगी टेंशन? कार्यकर्ताओं को दे दिया ये आदेश


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.