Move to Jagran APP

कूड़े की ढ़ेर पर शहर, मंत्री को हड़ताल के बारे में पता नहीं

संवाद सहयोगी मुंगेर 10 दिनों से नगर निगम के सफाई कर्मी हड़ताल पर हैं। शहर और घरो

By JagranEdited By: Published: Wed, 11 May 2022 07:38 PM (IST)Updated: Wed, 11 May 2022 07:38 PM (IST)
कूड़े की ढ़ेर पर शहर, मंत्री को हड़ताल के बारे में पता नहीं
कूड़े की ढ़ेर पर शहर, मंत्री को हड़ताल के बारे में पता नहीं

संवाद सहयोगी, मुंगेर : 10 दिनों से नगर निगम के सफाई कर्मी हड़ताल पर हैं। शहर और घरों से कूड़े का उठाव नहीं हो रहा है। शहर के चौक-चौराहों पर कूड़े का ढेर लगा हुआ है। कोई देखने वाला नहीं है, लोग मजबूरी वश कूड़े होकर चलने को विवश हैं। बुधवार को डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद मुंगेर के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। डिप्टी सीएम के पास ही नगर विकास मंत्रालय है और वह जिला प्रभारी मंत्री भी हैं। नगर निगम के सफाई कर्मियों की हड़ताल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने पहले से कुछ पता नहीं होने की बात कही, डिप्टी सीएम ने कहा कि यहां आने के बाद हड़ताल की जानकारी मिली है। हड़ताल दो से तीन दिनों में टूट जाएगी। नए नगर आयुक्त से बात कर कर्मियों की समस्याओं का निदान निकाला जाएगा। शहर को युद्ध स्तर पर सफाई कराकर चकाचक किया जाएगा। दरअसल, 10 दिनों में कूड़ा-कचरा शहर के चौक-चौराहों और घरों में पड़ा हुआ है। कूड़े का उठाव नहीं होने से टैक्सी स्टैंड, बस पड़ाव, नीलम रोड, दीनदायल चौक, गुलजार पोखर रोड, लल्लू पोखर, बेलन बाजार, कौड़ा मैदान, बड़ी बाजार सहित कई इलाकों में गंदगी बिखरा पड़ा है। सड़कों पर कचरा पसरे रहने के कारण लोग नाक-मुंह बंद कर चल रहे हैं। गंदगी का आलम यह है कि लोग रास्ते बदलकर चलने को मजबूर हैं। एक तरह समझे तो योगनगरी भगवान भरोसे है। पूरा शहर गंदगी और दुर्गंध से बजबजा रहा है। गंदगी का आलम यह है कि लोग रास्ते बदलकर चलने को मजबूर हैं। एक तरह समझे तो योगनगरी भगवान भरोसे है। पूरा शहर गंदगी और दुर्गंध से बजबजा रहा है। इससे पूर्व नगर निगम के सफाई कर्मियों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया, सरकार और प्रशासन के विरोध में नारे लगाए। कर्मचारी यूनियन के महामंत्री ब्रह्मदेव महतो ने कहा कि मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी। कोई भी सफाई कर्मी काम पर नहीं लौटेंगे।

loksabha election banner

------------

समस्याओं का होगा निदान, योजनाओं पर रहेगी नजर

भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेश जैन ने डिप्टी सीएम से शहर की समस्याओं से अवगत कराया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले में चल रही सरकारी योजनाओं पर नजर रहेगी। सभी काम समय पर हो, इसके लिए डिप्टी सीएम से विशेष बातचीत की। जिलाध्यक्ष ने बताया कि निगम कर्मियों की हड़ताल को लेकर बातचीत हुई है। दो से तीन दिनों में हड़ताल टूट जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.