Move to Jagran APP

जिले में 84 नए पाजिटिव मिले, अब 1886 में 653 केस सक्रिय

संवाद सहयोगी मुंगेर कोरोना जांच का दायरा कम होने पर पाजिटिव की संख्या में आई में भी ि

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 07:35 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 07:35 PM (IST)
जिले में 84 नए पाजिटिव मिले, अब 1886 में 653 केस सक्रिय
जिले में 84 नए पाजिटिव मिले, अब 1886 में 653 केस सक्रिय

संवाद सहयोगी, मुंगेर : कोरोना जांच का दायरा कम होने पर पाजिटिव की संख्या में आई में भी गिरावट आने लगी है। शुक्रवार को 84 नए मामले आए। 37 महिलाएं 47 पुरुष हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या 1886 पहुंच गई है। अभी सक्रिय केस 653 है। स्वास्थ्य होने वालों की संख्या 1233 है। शुक्रवार को हवेली खड़गपुर 24 , मुंगेर 30 , तारापुर 10 , संग्रामपुर चार, धरहरा पांच, बरियारपुर पांच, जमालपुर पांच और असरगंज के दो लोगों की रिपोर्ट पाजिटवि आई है। सिविल सर्जन डा. हरेंद्र कुमार आलोक ने कहा संक्रमण के मरीज कम हो रहे हैं तो यह नहीं समझें कि संक्रमण पूरी तरह खत्म हो गया है। लोग घरों से बिना काम के नहीं निकलें। मास्क लगाकर चलें और शारीरिक दूरी का पालन करें।

prime article banner

-------------

खड़गपुर में आठ पाजिटिव

संस, हवेली खड़गपुर (मुंगेर) : खडगपुर में शुक्रवार को आठ व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं। जानकारी देते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हवेली खड़गपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. एलबी गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को आठ लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई हैं। सभी का एंटीजन रिपोर्ट पाजिटिव आया है। सभी को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है।

------------

खड़गपुर में चला मास्क चेकिग अभियान

संस, हवेली खड़गपुर (मुंगेर) : राजस्व पदाधिकारी प्रीति कुमारी और खड़गपुर पुलिस ने नगर क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहे पर पुलिस के सहयोग से मास्क चेकिग अभियान चलाया। राजस्व पदाधिकारी प्रीति कुमारी की ओर से चलाए गए मास्क चेकिग अभियान में कई लोगों को बगैर मास्क के पकड़े जाने पर हिदायत देते हुए जुर्माना वसूला गया। मास्क जांच में खड़गपुर पुलिस ने कुल छह लोगों से 300 रुपये जुर्माना लिया। राजस्व पदाधिकारी प्रीति कुमारी द्वारा 14 लोगों से सात सौ रुपये जुर्माना वसूल किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.