Move to Jagran APP

संग्रामपुर में जेठानी-देवरानी चलाएंगी पंचायत सरकार

संवाद सूत्र संग्रामपुर (मुंगेर) पंचायत चुनाव के नतीजों से किसी को झटका लगा तो किसी को खुश्

By JagranEdited By: Published: Thu, 30 Dec 2021 07:30 PM (IST)Updated: Thu, 30 Dec 2021 07:30 PM (IST)
संग्रामपुर में जेठानी-देवरानी चलाएंगी पंचायत सरकार
संग्रामपुर में जेठानी-देवरानी चलाएंगी पंचायत सरकार

संवाद सूत्र, संग्रामपुर (मुंगेर) : पंचायत चुनाव के नतीजों से किसी को झटका लगा तो किसी को खुशी मिली है। प्रखंड के कुसमार पंचायत से मुखिया और उप मुखिया का सीट एक ही घर में गया है। जेठानी को जहां जनता ने मुखिया बनाया तो गुरुवार को देवरानी को उप मुखिया का दायित्व मिला है। लोगों ने कहा कि लोकतंत्र में जनता जनार्दन ही सबकुछ है। अब लोगों की उम्मीद है कि पंचायत में विकास को गति दी जाएगी। प्रखंड मुख्यालय कुसमार पंचायत में जेठानी नूतन कुमारी मुखिया तो देवरानी पिकी देवी उप मुखिया चुनी गई है। ऐसा प्रखंड पहली बार हुआ है। कुसमार पंचायत की मुखिया नुतन कुमारी व उप मुखिया बनी देवरानी पिकी देवी ने कहा कि जिस तरह दोनों मिलकर घर चला रही हूं, ठीक उसी तरह पंचायत में विकास का काम भी एक साथ करेंगे। पंचायत के लोगों ने दोनों को बधाई दी। लोगों में विकास की नई आस जगी है। इससे पहले प्रखंड के झिकुली व कुसमार पंचायत के सरपंच,मुखिया, पंच एवं वार्ड सदस्यों को प्रखंड विकास पदाधिकारी अजेश कुमार ने पद व शराब नहीं पीने की शपथ दिलाई। झिकुली पंचायत के सरपंच कविता कुमारी, मुखिया संजू कुमारी पंच व वार्ड सदस्यों को शपथ के बाद उप सरपंच व उप मुखिया का चुनाव कराया गया। उप सरपंच पद पर रणजीत सिंह व गंगा साह निर्विरोध उप मुखिया चुने गए। कुसमार पंचायत के सरपंच रीना देवी, मुखिया नूतन कुमारी पंच व वार्ड सदस्यों के शपथ के बाद उप सरपंच व उप मुखिया के चुनाव में उषा देवी उप सरपंच व पिकी देवी उप मुखिया चुनी गई।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.