Move to Jagran APP

आध्यात्म से गहरा लगाव था सत्संगी कृष्णदेव मंडल का

संवाद सहयोगीजमालपुर (मुंगेर) सुप्रसिद्ध सत्संगी व कर्मयोगी स्व.कृष्णदेव मंडल की 24 वीं पुण्यतिथि

By JagranEdited By: Published: Mon, 29 Nov 2021 07:29 PM (IST)Updated: Mon, 29 Nov 2021 07:29 PM (IST)
आध्यात्म से गहरा लगाव था सत्संगी कृष्णदेव मंडल का
आध्यात्म से गहरा लगाव था सत्संगी कृष्णदेव मंडल का

संवाद सहयोगी,जमालपुर (मुंगेर) : सुप्रसिद्ध सत्संगी व कर्मयोगी स्व.कृष्णदेव मंडल की 24 वीं पुण्यतिथि पर वार्ड संख्या-13 नयागांव ठाकुरबारी रोड में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर मनाई गई। कई गणमान्य ग्रामीण लोगों के अलावा सत्संगियों ने भाग लिया। वार्ड पार्षद आलोक कुमार ने कहा की अच्छे लोगों को याद अवश्य ही की जानी चाहिए। स्व.मंडल ने पुलिस की नौकरी करते हुए भी जिस प्रकार आध्यात्मिकता व सत्संग से जुड़े रहे वह बहुत ही वंदनीय है। जिला चौरसिया समिति के अध्यक्ष आशीष कुमार ने कहा कि स्व. मंडल जैसे कर्मयोगी को याद करना आज के सामाजिक परिवेश में अनिवार्य आवश्यकता बन गई है। उनकी कथनी और करनी में समानता थी। वह जो कहते थे वह कर के दिखाते थे। मुंगेर जिला चौरसिया समिति के संरक्षक इंद्रदेव मंडल ने कहा कि स्व. कृष्णदेव बाबू याचकों को कभी खाली हाथ नहीं लौट आते थे और जैसे भी कोई आध्यात्मिक आयोजन होता था उसमें बढ़-चढ़कर भाग लेते थे। सेवानिवृत्त पुलिस अवर निरीक्षक मदन लाल मंडल ने कहा कि उनकी जहां भी ड्यूटी लगती थी, समय निकालकर सत्संग करने पहुंचते थे। सद्गुरु महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज ने मानस जप, मानस ध्यान और दृष्टि साधना योग का भजन-भेद, गुरु-दीक्षा दिए थे।जिला चौरसिया समिति के मीडिया प्रभारी राजन कुमार चौरसिया ने कहा कि उन्हें आध्यात्मिक पुस्तकों से बड़ा लगावा था। पुलिस में रहते हुए 1962 में चीन के युद्ध में त्रिपुरा भी, गुरु महाराज से आशीर्वाद लेकर गए थे। सत्संगी रामचंद्र मंडल ने कहा उन्हें सत्संग और सद्गुरु से गहरा लगाव था। मौके पर रामचंद्र मंडल, चंदन मंडल, पवन चौरसिया, अनिल मंडल, राजेश सरस्वती, सुभाष चौरसिया, अभिषेक कुमार सहित दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.