Move to Jagran APP

साहब! कब तक रहेंगे गंदगी के बीच, घरों में आ रही बदबू

मुंगेर। मांगों के समर्थन में नगर निगम कर्मी सातवें दिन भी हड़ताल पर रहे। सोमवार को भी कूड़

By JagranEdited By: Published: Mon, 13 Sep 2021 06:46 PM (IST)Updated: Mon, 13 Sep 2021 06:46 PM (IST)
साहब! कब तक रहेंगे गंदगी के बीच, घरों में आ रही बदबू
साहब! कब तक रहेंगे गंदगी के बीच, घरों में आ रही बदबू

मुंगेर। मांगों के समर्थन में नगर निगम कर्मी सातवें दिन भी हड़ताल पर रहे। सोमवार को भी कूड़े का उठाव नहीं हो सका। शहर के गली-मुहल्लों के अलावा घरों में कूड़ों का अंबार लग गया है। सात दिनों में 420 टन कूड़ा जहां-तहां फैला हुआ है। अब शहरवासियों ने जिला प्रशासन से सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की गुहार लगाई है। लोग अब कहने लगे हैं कि कबतक गंदगी के बीच रहेंगे। डंप कूड़े से बदबू घरों में आने लगी है। सड़कों पर कचरा पसरे रहने के कारण लोग नाक-मुंह पर रुमाल रखकर चल रहे हैं। शहर में गंदगी भर गई है। एक तरह समझें तो योगनगरी कचरा नगरी बन गया है। पूरा शहर गंदगी और दुर्गंध से बजबजा रहा है। शहर में गंदगी से जुड़ी हुई बीमारियां दस्तक दे रही है। ऐसे में अगर जिला प्रशासन कोई कदम नहीं उठाता तो हालत बदतर हो जाएगा। कोरोना महामारी से

loksabha election banner

अभी लोगों को ठीक से राहत भी नहीं मिली है कि इस बीच लोग फिर एक बार मच्छर जनित महामारी की आशंका से ग्रसित हैं। दस सूत्री मांगों को लेकर निगम कर्मियों की हड़ताल लगातार रविवार को लगातार छठे दिन भी जारी रहा। शहर के लोगों ने जिला प्रशासन से सुध लेने की अपील की है। गंदगी फैलने की वजह से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। हाल यही रहा तो महामारी फैल जाएगा। जलापूर्ति बाधित रहने से पानी का प्रबंध भी बाहर से करना पड़ रहा है।

----------

टायर जलाकर प्रदर्शन, एकजुटता का आह्वान

मांगों के समर्थन में हड़ताल पर डटे कर्मियों ने सोमवार को निगम कार्यालय के बाहर टायर जलाकर प्रदर्शन किया। निगम कर्मी जुलूस निकालकर शहर के सभी चौक-चौराहों का भ्रमण किए। एकजुटता का आह्वान किया। नगर निगम कर्मचारी यूनियन के महामंत्री ब्रह्मादेव महतो ने साफ कहा है कि जब तक मांगों पर विचार नहीं किया जाता। हड़ताल इसी तरह जारी रहेगी। नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव के विरोध में जमकर नारेबाजी की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.