आठ से 20 मार्च तक जिला में नामांकन को लेकर चलेगा विशेष अभियान
मुंगेर। शैक्षिक सत्र 2021-22 में कक्षा एक से आठ एवं कक्षा नौ के अनामांकित एवं क्षिजित बच्चों के
मुंगेर। शैक्षिक सत्र 2021-22 में कक्षा एक से आठ एवं कक्षा नौ के अनामांकित एवं क्षिजित बच्चों के लिए 08 मार्च से 20 मार्च तक सरकारी स्कूलों में नामांकन को लेकर प्रवेशोत्सव-विशेष नामांकन अभियान चलाया जाएगा। कोरोना महामारी के कारण विद्यालय लंबी अवधि तक बंद रहे हैं। जिसके कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित हुई है। ऐसे में शैक्षिक सत्र 2020-21 की सभी कक्षाओं में पूर्ववर्ती कक्षा के शैक्षिक सामग्री (कंटेंट) को छोटा कर तीन महीने महीने का विशेष कैचअप कोर्स चलाया जाएगा। उसके बाद ही नई कक्षा की पढ़ाई प्रारंभ की जाएगी। नई कक्षा की पढ़ाई आरंभ करने के लिए पूर्व में नामांकित छात्रों के साथ-साथ सभी अनामांकित एवं छीजित बच्चों का भी विद्यालय में आगमन कैचअप कोर्स शुरू होने से पहले हो जाए। इसके लिए नए शैक्षिक सत्र के आरंभ से पूर्व ही अभियान चलाकर विद्यालयों में बच्चों का नामांकन करना है। प्रवेशोत्सव विशेष नामांकन अभियान में शत प्रतिशत बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार पर जोर दिया गया। माईकिग, प्रभातफेरी, कलाजत्था एवं सोशल मीडिया के माध्यम से जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। 10 मार्च से विद्यालयों में नामांकन प्रारंभ हो जाएगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी के अधीन सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अपने अपने प्रखंडों में नोडल पदाधिकारी के रूप में नामांकन अभियान शुरू किया जाएगा।
=====
एक सौ पारा विधिक स्वयं सेवक का होगा चयन
जागरण संवाददाता, मुंगेर : बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार मुंगेर में 100 पारा विधिक स्वयं सेवक का चयन किया जाएगा। जो बिना किसी आर्थिक लाभ के समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गो के उत्थान में रूचि रखते हैं एवं इनका कार्य विधिक जागररुकता या विधिक सहायता उपलब्ध कराते हैं। इसके लिए उन्हें उचित मानदेय दिया जाएगा। मुंगेर जिले के इच्छुक मैट्रिक पास नागरिक अपना आवेदन, बायोडाटा, दो फोटो सहित 15 मार्च तक जिला विधिक सेवा प्रदाधिकारी के एडीआर भवन स्थित कार्यालय में जमा कर सकते हैं।