पछुआ हवा चलने से सूखने लगी गेहूं की बाली, किसान हताश
मुंगेर। पछुआ हवा चलने से रबी फसल गेहूं चना एवं अन्य दलहन फसल की बाली सूखने लगी है। जिससे
मुंगेर। पछुआ हवा चलने से रबी फसल गेहूं, चना एवं अन्य दलहन फसल की बाली सूखने लगी है। जिससे किसान परेशान हो रहे हैं। किसान विजय मंडल, पप्पू दास, सियाराम मंडल, योगेंद्र मंडल ने बताया कि पछुआ हवा चलने से गेहूं की बाली सूखने लगी है। अगर मौसम का रूख इसी तरह रहा, तो पैदावार पर प्रतिकूल पड़ेगा। जिसकी चिता सताने लगी है। यदि पछुआ हवा इसी तरह चला तो हमलोगों के सामने आर्थिक समस्या उत्पन्न हो जाएगी। गेहूं और दलहन फसल लगाने में जो खर्च हुआ है। वह भी नहीं नही निकल पाएगा। रबी फसल की बुआई में एक बीघे जमीन पर में पांच से अधिक खर्च करना पड़ा है। बाली पकने के पहले पछुआ हवा चलने लगा है। इस कारण गेहूं की फसल सूख गई है। यदि इसी तरह हवा चला तो हम किसान बर्बाद हो जाएंगे। इस संदर्भ में कृषि वैज्ञानिक डॉ. विनोद ने कहा कि तापमान बढ़ने एवं पछुआ हवा चलने से दलहन एवं गेहूं के फसल को काफी नुकसान हो रहा। बाली सूख रहे हैं। जिसका पैदावार पर काफी असर होगा। इसके बचाव के लिए किसान पोटेशियम नाइट्रेड-केएमओ थ्री का छिड़काव करें। इसकी मात्र एक लिटर पानी में पांच एमएल दवा मिला कर इसका छिड़काव करें। जिससे बाली कम सूखेगी। फसल पर पछुआ हवा का प्रभाव कम पडे़गा।
======
भागलपुर का सड़क लुटेरा तारापुर में गिरफ्तार संवाद सूत्र, तारापुर (मुंगेर) : दूसरे जिलों में वाहन लूट की घटना को सफलतापूर्वक अंजाम देकर तारापुर थाना क्षेत्र में शरण लेने वाले आरोपितों को मंगलवार की सुबह भागलपुर एवं तारापुर पुलिस के संयुक्त रूप से छापामारी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपित भागलपुर के गोराडीह थाना में दर्ज मामले में आरोपित था। मिली जानकारी के अनुसार भागलपुर जिला में ट्रक एवं बस लूट कांड का मास्टरमाइंड नामजद आरोपित राहुल कुमार एवं चमक लाल सिंह को गिरफ्तार किया गया है। तारापुर थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों आरोपित शाहकुंड थाना कांड संख्या 108/ 17 में नामजद हैं। जिसमें कांवरियों से भरी बस से लूटपाट करने के मामला दर्ज था। अभियुक्तों के विरुद्ध गोराडीह थाना कांड संख्या 295/19 दर्ज है। जिसमे एक ट्रक लूट की घटना शामिल है। गिरफ्तारी के लिए गोराडीह थाना के थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार पुलिस बल के साथ आए थे। संयुक्त छापामारी में दोनों कांडों के आरोपित को गिरफ्तार करने में पुलिस सफल रही। आवश्यक पूछताछ के बाद दोनों को भागलपुर जेल भेज दिया गया।