विवाहिता की मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
मुंगेर। कासिम बाजार थाना क्षेत्र के मुकबीरा चाय टोला में बुधवार की रात शादी के तीन साल बाद
मुंगेर। कासिम बाजार थाना क्षेत्र के मुकबीरा चाय टोला में बुधवार की रात शादी के तीन साल बाद ही विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। बहु की मौत के बाद ससुराल पक्ष ने कॉल कर मृतका के स्वजनों को करंट लगने से मौत होने की सूचना दी। बेटी का शव को देखकर मायके वालों ने दहेज हत्या का आरेाप लगाकर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। मृतका के पिता ने पति, सास व ससुर के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, कासिम बाजार पुलिस ने सूचना मिलने के बाद सदर अस्पताल में शव का पोस्मार्टम कराने के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया। मृतका के पिता सिकंदर मंडल ने कहा कि तीन साल पूर्व बेटी किरण की शादी मुकबीरा चाय टोला निवासी बाल्मिकी महतो के पुत्र मंटू महतो के साथ की थी। शादी के समय अपने सामर्थ्य के अनुसार उपहार भी दिया। शादी के एक वर्ष बाद से ही दहेज को लेकर मारपीट होने लगी। उसके बाद इस मामले को लेकर केश दर्ज किया गया, जो न्यायालय में लंबित है। उन्होंने कहा कि अब कुछ दिनों से लड़का बाइक की मांग करने लगा। हमे शक है कि बाइक नहीं मिलने के कारण मेरी पुत्री की हत्या कर दी गई। इधर, मृतका के पति मंटू ने कहा कि दीपावली को लेकर घर सजाने के लिए घर में रखे झालड़ को किरण हाथ में लेकर चेक करने लगी। इसी बीच करंट लगने से वह दूर जमीन पर फेंका गई। जिससे उसकी मौत हो गई। इधर कासिम बाजार थानाध्यक्ष महेश प्रसाद ने कहा लिखित शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। तीन लोगों को नामजद किया गया है। जांच उपरांत विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।