प्रदेश लोजपा आइटी सेल का संगठन का विस्तार, चार प्रदेश सचिव मनोनीत
मुंगेर। लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान और आइटी सेल के बिहार प्रदेश अध्यक्ष इ
मुंगेर। लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान और आइटी सेल के बिहार प्रदेश अध्यक्ष ई. राकेश रौशन के निर्देश पर प्रदेश आइटी सेल का संगठन का विस्तार किया गया। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर लोजपा आइटी सेल को मजबूत करने को लेकर सांसद पासवान और आइटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष रौशन ने हवेली खड़गपुर नगर के मुलुकटांड़ निवासी शशि शेखर शशि को आइटी सेल का प्रदेश सचिव सह जमालपुर विधानसभा प्रभारी मनोनीत किया। नगर के पश्चिम अजीमगंज निवासी राहुल कुमार को सेल का प्रदेश सचिव सह मुंगेर विधानसभा प्रभारी का मनोनयन पत्र सौंपा गया। संग्रामपुर निवासी रूपेश कुमार झा को आइटी सेल का प्रदेश सचिव सह तारापुर विधानसभा प्रभारी बनाया गया। बांका जिला के मिर्जापुर गांव निवासी संतोष कुमार मिश्रा को प्रदेश सचिव सह अमरपुर विधानसभा प्रभारी मनोनीत किया गया। प्रदेश आइटी सेल के प्रधान महासचिव रजनीकांत सिंह द्वारा नवमनोनित प्रदेश सचिवों का मनोनयन पत्र आइटी सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रमंडल प्रभारी संजीव चौधरी ने सौंपते हुए कहा कि इनसे आइटी सेल की साख और भी मजबूत हो गई है। वहीं लोजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मिथलेश सिंह ने कहा कि लोजपा का आइटी सेल काफी सशख्त और मजबूत हुआ है। इस अवसर पर आइटी सेल के प्रदेश महासचिव मनोरंजन चौधरी, आइटी सेल के जिलाध्यक्ष रोहित सिंह, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव चंडी निषाद, दलित सेना के हवेली खड़गपुर प्रखंड अध्यक्ष ज्योतिष पासवान ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को बधाई दी है।