किसानों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं कर रही है सरकार
मुंगेर। राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत सोमवार को जिले के अलग अलग प्रखंड मुख्यालायों कांग्रेस पाट
मुंगेर। राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत सोमवार को जिले के अलग अलग प्रखंड मुख्यालायों कांग्रेस पार्टी द्वारा धरना दिया गया। वहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार किसानों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं कर रही है। उनके लिए योजनाएं तो बनाई गई है लेकिन जमीन पर उन योजनाओं की हालत खस्ता है। किसान इस राज्य अपने को पीड़ित व ठगा महसूस कर रही है। धरना के बाद कांग्रेस नेताओं ने किसान संबधी समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन बीडीओ के दिया।
तारापुर में धरना का आयोजन शहीद स्मारक पर प्रखंड अध्यक्ष नीलाम्बर कुमार अधिवक्ता ने किया। कार्यक्रम का संचालन आशुतोष कुमार कर रहे थे। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ¨सह ने संबोधित करते हुए स्थानीय विधायक की आलोचना की और कहा कि उनके किसानों के साथ अच्छा संबंध नहीं है। वे कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति रहे तथा कृषि वैज्ञानिक भी माने जाते हैं। अपने क्षेत्र में ¨सचाई की दूरगामी प्रभाव वाली योजना स्थापित नहीं करा सके। यहां तक कि तारापुर को सुखाड़ क्षेत्र भी सरकार से घोषित नहीं करवा सके। धरना के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने 15 सूत्री मांग संबधी ज्ञापन बीडीओ श्याम कुमार को दिया। मौके पर पार्टी के प्रदेश प्रतिनिधि अजय कुमार झा , नीरज ¨सह, लक्ष्मी जायसवाल,संतोष राजहंस, अमलेश पांडेय, मो नक्कीम, ¨सधेश्वर यादव, विभाष ¨सह, राधाकांत झा, धीरेंद्र राजहंस,इंदु कुमारी,रुको देवी,रामस्वरूप दास, डोमेन रविदास,लक्ष्मी ¨सह सहित सैकड़ों किसान मौजूद थे।
जमालपुर में धरना की अध्यक्षता जमालपुर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष साईं शंकर ने किया संचालन ब्रह्मदेव चौरसिया कर रहे थे। संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी प्रोफेसर देवराज सुमन ने कहा कि गांधी जी चाहते थे कि किसान सिर्फ खेती ना करें बल्कि सत्ता में भागीदारी भी हो वरना यह सत्ता उनकी जमीन तक हड़प लेगी। विनोद पासवान, इंद्र देव मंडल, धीरज कुमार, ब्रह्मदेव चौरसिया, उत्सव राज, चंद्रशेखर प्रसाद चौरसिया, अनिल ¨बद, सिद्धेश्वर नाथ विश्वकर्मा, पवित्र साह, महेंद्र पासवान, प्रवीण राज, सुबोध कुमार, अनीता देवी, उमा देवी, प्रेमा वर्मा, वर्ती देवी, रवि रोशन, प्रमोद कुमार, मनीष, सुनैना भारती, सुनील कुमार आदि उपस्थित थे।
हवेली खड़गपुर में किसानों की समस्याओं को लेकर प्रखंड कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमरेश्वर कुमार ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को 15 सूत्री मांगो का ज्ञापन सौंपा। मौके पर मु. इनामुल हक, मु. जुरेब गांधी मंडल आदि मौजूद थे।
बरियारपुर में प्रखंड अध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी की अध्यक्षता एवं जिला पर्यवेक्षक अशोक पासवान के के संचालन में एक दिवसीय धरना का प्रर्दशन किया गया । धरना में रामदेव शर्मा, ¨बदेश्वरी प्रसाद ¨सह, मंजु देवी, कुंती देवी, शंभुनाथ भारती, अनिरूद्ध मंडल, अधिकलाल ¨सह, जहुरी ¨सह, रामकिशोर तांती, राजाराम गुप्ता आदि उपस्थित थे। असरगंज प्रखंड प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार की अध्यक्षता में धरना आयोजित की गयी । धरना के मुख्य अतिथि कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजय कुमार ¨सह थे। मंच संचालन जिला महासचिव दिवाकर ¨सह ने किया । इस अवसर पर नरेश यादव , प्रमोद ¨सह , केदार यादव , अधिवक्ता प्रमोद प्रसाद ¨सह , राजकुमार , श्याम सुंदर साह , प्रमोद ¨सह , आदि ने भी धरना कार्यक्रम को संबोधित किया । टेटिया बम्बर प्रखण्ड अध्यक्ष शिवाजी ¨सह की अध्यक्षता में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी दृष्टि पाठक को खाद बीज उचित अनुदानित दरो पर भुगतान कराने, केसीसी , धान चावल को पैक्स के माध्यम से क्रय करने सहित मांगों को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर कांग्रेस नेता ओमप्रकाश ¨सह, सुनील ¨सह, प्रकाश ¨सह, धनश्याम ¨सह, बलबीर ¨सह आदि उपस्थित थे।