महिलाओं ने जल संचय का लिया संकल्प
मुंगेर। नक्सल प्रभावित नोनाजी पंचायत के महादलित टोला देवधरा की महिलाओं ने जल संरक्षण को लेकर संकल्प
मुंगेर। नक्सल प्रभावित नोनाजी पंचायत के महादलित टोला देवधरा की महिलाओं ने जल संरक्षण को लेकर संकल्प लिया। संकल्प लेते हुए महादलित महिला मानो देवी, उषा देवी, गीता देवी, रीतिया देवी, चंदनीया देवी, धनिया देवी, रीना देवी और नंदनी देवी ने कहा कि एक चापानल के सहारे एक सौ पचास लोग पानी पीने को विवश हैं। इलाके में विधायक कोष से लगा चापानल खराब है। उन्होंने कहा कि पहाड़ी इलाका होने के कारण सभी चापानल का जल स्तर नीचे चला गया है। जिससे महादलित परिवार के बीच जल संकट उत्पन्न हो गया है। वहीं संकल्प लेते हुए सभी महिलाओं ने एक दूसरे से पानी की बर्बादी को रोकने के लिए कहा। महिलाओं ने कहा कि मुखिया की उपेक्षा नीति के कारण क्षेत्र में नल जल का कार्य गांव में शुरु नहीं हो सका है। इधर, मुंगेर जिला जद यू किसान प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष लखनलाल चौरसिया, प्रखंड भाजपाध्यक्ष राम मोहन केशरी ने दैनिक जागरण के अभियान की सराहना की।