Move to Jagran APP

कल से मुंगेर-अगरतला वाया देवघर होकर चलेगी साप्ताहिक एक्सप्रेस

मुंगेर। योगनगरी मुंगेर अब रेल मार्ग से पूर्वोत्तर भारत और बाबा की नगरी देवघर से सीधे जुड़ जाएगी। अगरत

By JagranEdited By: Published: Wed, 04 Jul 2018 06:58 PM (IST)Updated: Wed, 04 Jul 2018 06:58 PM (IST)
कल से मुंगेर-अगरतला वाया देवघर होकर चलेगी साप्ताहिक एक्सप्रेस

मुंगेर। योगनगरी मुंगेर अब रेल मार्ग से पूर्वोत्तर भारत और बाबा की नगरी देवघर से सीधे जुड़ जाएगी। अगरतला से देवघर वाया मुंगेर होकर छह जुलाई से शुरू होने वाली साप्ताहिक एक्सप्रेस मुंगेर वासियों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। अब जिले के लोग मुंगेर स्टेशन से ही कटिहार न्यू जलपाईगुड़ी और त्रिपुरा तक की यात्रा कर पाएंगे। छह जुलाई को इस ट्रेन का उद्घाटन स्पेशल ट्रेन बनकर अगरतला के लिए किया जाएगा। वहीं 14 जुलाई से अपने नंबर एवं समय सारणी पर नियमित रूप से इस ट्रेन का परिचालन होगा। मुंगेर स्टेशन पर लगभग 5 मिनट का ठहराव दिया गया है। जो दौलतपुर आशिकपुर वाई लेग होते हुए मुंगेर को जाएगी। इधर, राजद नेता अर¨वद कुमार यादव, धीरेंद्र मंडल आदि ने कहा कि इस नई ट्रेन का परिचालन शुरू कराने को लेकर बांका सांसद जयप्रकाश नारायण यादव लगातार प्रयासरत थे। उनके प्रयास से मुंगेर के लोगों को नई ट्रेन का तोहफा मिला है।

loksabha election banner

- - - - - - - - - - - - -

बाक्स।

कटिहार-खगड़िया-मुंगेर-भागलपुर-बांका होकर जाएगी देवघर

ट्रेन संख्या 15626 डाउन हर शनिवार की रात 10 बजे अगरतला से खुलेगी। रविवार को गुवाहाटी सुबह 2.45 बजे आएगी। यहां से न्यू जलपाईगुड़ी होते हुए दोपहर 3.30 बजे कटिहार पहुंचेगी। 15 मिनट रुकने के बाद कटिहार से खुलेगी। यहां से खुलकर नवगछिया 4.35 बजे, खगड़िया 5.33 बजे, मुंगेर 6.25 बजे शाम में पहुंचेगी। पांच मिनट रुकने के बाद मुंगेर से खुलेगी और रात आठ बजे भागलपुर पहुंचेगी। भागलपुर में 15 मिनट रुकेगी और यहां से 8.15 बजे से खुलने के बाद दस बजे बांका पहुंचेगी। बांका से खुलने के बाद रात एक बजे (सोमवार) को देवघर पहुंचेगी। देवघर से वापसी में ट्रेन संख्या 15625 हर सोमवार की शाम 6.45 बजे खुलेगी। बांका, रात 8.15 बजे, भागलपुर 10.35 बजे आएगी और 10.50 बजे खुलेगी। यहां से खुलने के बाद मुंगेर 12.10 बजे। (शनिवार), खगड़िया 12.43 बजे, नवगछिया 1.47 बजे और कटिहार सुबह 3.20 बजे पहुंचेगी। कटिहार स्टेशन में 20 मिनट रुकने के बाद रविवार की सुबह 8.15 बजे अगरतल्ला पहुंचेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.