Move to Jagran APP

Munger News: मुंगेर में लूट के बाद रिटायर महिला प्रधानाध्यापक की हत्या, हाथ-पैर बांधकर दिया घटना को अंजाम

Munger News मुंगेर के असरगंज थाना क्षेत्र से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां कुछ बदमाशों ने रहमतपुर बासा गांव में घर में अकेले रह रही रिटायर प्रधानाध्यापक मंजू कुमारी की हत्या कर दी। वहीं हत्या के पहले पहले बदमाशों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। महिला के शव को पलंग के नीचे छोड़कर बदमाश भाग निकले।

By Jagran News Edited By: Sanjeev Kumar Published: Fri, 03 May 2024 02:41 PM (IST)Updated: Fri, 03 May 2024 02:41 PM (IST)
मुंगेर में लूट के बाद रिटायर महिला प्राचार्य की हत्या (जागरण)

संवाद सहयोगी, (असरगंज) मुंगेर। Munger News: मुंगेर के असरगंज थाना क्षेत्र स्थित रहमतपुर बासा गांव में घर में अकेले रह रही रिटायर प्रधानाध्यापक मंजू कुमारी की हत्या बदमाशों ने कर दी। हत्या के पहले पहले बदमाशों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। महिला के शव को पलंग के नीचे छोड़कर बदमाश भाग निकले।

loksabha election banner

महिला का हाथ-पैर बंधा मिला

घटना गुुरुवार की देर रात की बताई जा रही है। महिला के दो पुत्र हैं, एक भागलपुर और दूसरा देवघर में रहते हैं। शुक्रवार की सुबह विक्रमपुर गांव के एक लोग महिला की बेटी के कहने पर शिक्षिका का हालचाल लेने पहुंचे। घर के अंदर पहुंचे तो शिक्षिका का शव दिखा। महिला का हाथ और पैर बांधा हुआ था।

पति की मौत भी गोली लगने से हुई थी

Munger Crime News: कमरे में गोदरेज सहित अन्य सामान बिखरा था। शिक्षिका के पति मुरलीधर उपाध्याय की भी मौत 1980 में गोली लगने से हो गई थी। महिला मध्य विद्यालय गोपी स्कूल में प्रधानाध्यापिका के पद से सेवानिवृत हुई थी। घटना की सूचना पर पुलिस तारापुर डीएसपी सिंधु शेखर सिंह सहित कई थाना की पुलिस पहुंची।

तारापुर डीएसपी सिंधु शेखर सिंह ने बताया की बदमाशों ने शिक्षिका की हत्या पैर-हाथ बांध कर की गई है। घर में समान बिखरा मिला है। भागलपुर से फारसेंसिक टीम पहुंच रही है। दोनों बेटे को घटना की जानकारी दी गई है।

ये भी पढ़ें

Bihar Politics: लालू ने पीएम मोदी को पढ़ाया हिंदी का पाठ, कहा- सात चरण जाते-जाते प्रधानमंत्री की लिस्ट में...

Bihar Politics: 'शांभवी को तभी वोट मांगना चाहिए जब...', अब समस्तीपुर में कांग्रेस ने खोला मोर्चा, सियासत तेज


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.