Move to Jagran APP

शिव की बरात में दिखे अलग अलग रंग, भूत-पिशाच के संग देवी-देवता भी हुए शामिल

- शिव बरात में धरती पर उतर आया देवलोक - रानी लक्ष्मीबाई शिवाजी और गांधी भी झांकी में थे

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Feb 2020 09:12 PM (IST)Updated: Sat, 22 Feb 2020 06:11 AM (IST)
शिव की बरात में दिखे अलग अलग रंग, भूत-पिशाच के संग देवी-देवता भी हुए शामिल
शिव की बरात में दिखे अलग अलग रंग, भूत-पिशाच के संग देवी-देवता भी हुए शामिल

- शिव बरात में धरती पर उतर आया देवलोक

loksabha election banner

- रानी लक्ष्मीबाई, शिवाजी और गांधी भी झांकी में थे शामिल

संवाद सूत्र, मुंगेर : महाशिवरात्रि सांस्कृतिक महोत्सव समिति मनकेश्वर नाथ मंदिर द्वारा महाशिवरात्रि के अवसर पर आकर्षक झांकी निकाली गई। शिव की बरात जब मुंगेर की सड़कों पर निकला, तो ऐसा लगा मनो पूरा देवलोक धरती पर उतर आया हो। ब्रह्मा, विष्णु, लक्ष्मी, सरस्वती, इंद्र सहित विभिन्न देवी देवाताओं की टोली बरात में चल रही थी। राम जानकी लक्षमण के साथ बरात की शोभा बढ़ा रहे थे, तो राधा-कृष्ण के साथ बलराम भी बरात में शामिल थे। भूत पिशाच भी थिरकते हुए आगे बढ़ रहे थे। भोलेनाथ की बरात पर देशभक्ति का रंग भी दिखा। बरात में रानी लक्ष्मीबाई घोरे पर सवार थी, तो शिवाजी भी हाथ में नंगी तलवार लेकर शौर्य का हुंकार भर रहे थे। शोभा यात्रा देखने के लिए शहर की सड़कों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सड़क के दोनों ओर खड़े श्रद्धालु बरात पर पुष्प वर्षा कर रहे थे। वहीं, विभिन्न चौक चौराहे पर बरात का स्वागत किया गया। शोभा यात्रा परमेश्वर नाथ मंदिर कृष्णापुरी से निकाली गई। मेले का उद्धाटन भाजपा नेता संजीव मंडल, जदयू नेत्री कंचन गुप्ता, भाजपा नेता प्रणव कुमार यादव, जिलाध्यक्ष राजेश जैन, कमल कुमार कमल, डिक्की सिंह आदि ने फीता काट कर किया। शोभा यात्रा डीएवी पब्लीक स्कूल , गौशाला रोड पूरबसराय, गांधी चौक, बेकापुर, किराना पटटी, लोहा पट्टी शादीपुर, कौड़ा मैदान, कस्तूरबा वाटर व‌र्क्स, बड़ी बाजार, राजीव गांधी चौक, दीनदयाल चौक, गांधी चौक होते हुए मनकेश्वर नाथ मंदिर पहुंची। इस अवसर पर प्राण रंजन विकास, रौविन कुमार, रामप्रसाद साह, विनय कुमार, अरविद केशरी, आकाश आदि मौजूद थे।

चंद्रमोलेश्वर महादेव मंदिर तौफिर पीरपहाड़ से भी आकर्षक झांकी निकाली गई। झांकी में भलेनाथ, मां पार्वती, कृष्ण, राधा आदि रूप में स्थानीय युवक झांकी की शोभा बढ़ा रहे थे। झांकी मंदिर से निकल कर तौफिर, करारी टोला, तेरासी, चांयटोला, मय, दरियापुर आदि में भ्रमण किया। इस अवसर पर विकास यादव, ओम प्रकाश यादव, प्रो. अनिल कुमार अनल, प्रवीण भारती उर्फ पुलिस यादव आदि मौजूद थे।

धरहरा : प्रखंड के विभिन्न हिस्सों में शिवरात्रि धूमधाम से मनाया गया। सारा वातावण शिव के भक्ति गीतों से गुंजायमान होता रहा। प्रखंड के फुलका, झारखंडी स्थान फुलका, दशरथपुर, बंगलवा, धरहरा सहित अन्य जगहों में रामधुन का आयोजन किया गया। कई जगहों में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजन किया गया। शाम ढलते ही प्रखंडवासी देवो के देव महादेव की बराती की तैयारी में जुट गए। शिवभक्तों ने अपने आराध्य की शादी में आकर्षक झांकियां निकाली। प्रखंड के दरियापुर शिव मंदिर नवयुवक संघ की ओर से निकाली गई बरात में बरात की अगुवानी स्वयं शिवजी कर रहे थे। बरात में ब्रह्मा, विष्णु, नारद जी सहित नर पिशाच के साथ ही सैकड़ों शिव श्रद्धालु शामिल थे। मोहनपुर युवा समिति की ओर से भव्य झांकी निकाली गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.