सदैव भक्तों के बस में रहते हैं भगवान
संवाद सूत्र टेटिया बंबर मुंगेर बाबा ऊंचेस्वरनाथ महादेव मंदिर देवघरा में चल रहे श्रीमद्
By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Feb 2020 08:29 PM (IST)Updated: Sat, 22 Feb 2020 06:11 AM (IST)
संवाद सूत्र, टेटिया बंबर मुंगेर : बाबा ऊंचेस्वरनाथ महादेव मंदिर देवघरा में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ के पांचवे दिन बनारस से पधारे आचार्य श्री अरविद शास्त्री जी महाराज ने कहा कि परमात्मा सभी के मनोरथ को पूर्ण करते हैं। भगवान सदैव भक्तों को बस में रहते हैं। भक्तों के कहने पर हंसते, हैं, रोते हैं, नाचते हैं, गाते हैं, अर्थात परमात्मा के सारे कर्म भक्तों के प्रसन्नता के लिए होते हैं। इस अवसर पर शिव पार्वती दुर्गा पूजा समिति के संयोजक मुखिया गणेश यादव, पैक्स अध्यक्ष सुरेश यादव, समाजसेवी चंदेश्वरी यादव, अशोक यादव, अवध किशोर केसरी, भरत मंडल, महेश यादव, गोपाल यादव आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें