पैक्स चुनाव के लिए मतदान कर्मी व सुरक्षा बल रवाना
संवाद सूत्र तारापुर (मुंगेर) पैक्स चुनाव के लिए सभी बूथों पर मतदान कर्मी एवं सुरक्षा बलों क
संवाद सूत्र, तारापुर (मुंगेर): पैक्स चुनाव के लिए सभी बूथों पर मतदान कर्मी एवं सुरक्षा बलों को रवाना किया गया। देर रात तक सभी बूथों पर कर्मियों ने अपना योगदान दे दिया। तारापुर प्रखंड के पांच पंचायत माणिकपुर, धोबय, अफजलनगर, खैरा, गनेली के लिए मतदान कराए जा रहे हैं। थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया की सभी बूथों पर 1-4 का पुलिस बल तैनात किया गया है। जिन मतदान केंद्र भवन पर दो बूथ बनाए गए हैं, वहां 2- 8 सशस्त्र बल की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अतिरिक्त थाना स्तर से सभी बूथों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं सशस्त्र बल के साथ गस्ती कराई जाएगी। पुलिस प्रशासन निष्पक्ष व भयमुक्त चुनाव कराने को लेकर संकल्पित है। गनेली पैक्स को छोड़ सभी चार पैक्स के मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील हैं। मतदान सुबह सात बजे से अपराह्न तीन बजे तक कराए जाएंगे। सभी बूथ पर पानी, सुरक्षा, बिजली की व्यवस्था रखी गई है।