नगर भाजपा संगठनात्मक चुनाव को लेकर बैठक
संवाद सूत्र हवेली खड़गपुर (मुंगेर) नगर भाजपा के संगठनात्मक चुनाव को लेकर गुरुवार को नगर
संवाद सूत्र, हवेली खड़गपुर (मुंगेर): नगर भाजपा के संगठनात्मक चुनाव को लेकर गुरुवार को नगर के आर्य समाज मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। मुख्य अतिथि भाजपा की वरिष्ठ नेत्री एवं नगर भाजपा संगठन प्रभारी बेबी चंकी एवं सह प्रभारी शंभू केशरी मौजूद थे। नगर मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रतिनिधि के लिए नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। जिसमें नगर मंडल के अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान नगर भाजपा अध्यक्ष शिव प्रकाश एवं निवर्तमान महामंत्री रजनीश कुमार झा ने नामांकन किया। जबकि मंडल प्रतिनिधि के लिए शिव शंकर चौधरी एवं अनिल कुमार साह ने नामांकन किया। इस अवसर पर अजीत कुमार साह
मुन्ना साह, लक्ष्मण साह, शिवदयाल शर्मा, मृत्युंजय मंडल, विष्णुदेव रजक, संजीव चंद्र साहा, श्रवण केसरी, कैलाश कुमार, पंकज कुमार सिंह, पवन शर्मा, राजेश केसरी सहित अन्य उपस्थित थे।