Move to Jagran APP

तेज रफ्तार वाहनों से हो रही दुर्घटनाएं

संवाद सूत्र असरगंज (मुंगेर) असरगंज सुल्तानगंज पथ पर वाहन बेलगाम रफ्तार से चल रहे हैं। वाह

By JagranEdited By: Published: Wed, 04 Dec 2019 05:57 PM (IST)Updated: Wed, 04 Dec 2019 05:57 PM (IST)
तेज रफ्तार वाहनों से हो रही दुर्घटनाएं
तेज रफ्तार वाहनों से हो रही दुर्घटनाएं

संवाद सूत्र, असरगंज (मुंगेर): असरगंज सुल्तानगंज पथ पर वाहन बेलगाम रफ्तार से चल रहे हैं। वाहनों की रफ्तार पर लगाम नहीं रहने से पूर्व में असरगंज-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग शाहकुंड मोड़ के समीप हलकराचक निवासी 25 वर्षीय युवक शंकर मंडल को बस ने रौंद दिया था। सजुआ पंचायत के बड़ी कोरियन गांव निवासी 35 वर्षीय सुनीता देवी की मृत्यु डंपर की ठोकर से हो गई थी। सड़क हादसे में दर्जनों लोग शिकार हो चुके हैं।

loksabha election banner

बीस दिन पहले बांका जिला के कुरावा गांव के राजकुमार यादव की मौत असरगंज सुल्तानगंज मुख्य मार्ग चाफा गांव के समीप सड़क दुर्घटना में हुई थी। वहीं दर्जनों लोग आए दिन सड़क दुर्घटना में घायल होते हैं। इस कारण आबादी वाले इलाके में तेज रफ्तार चलने वाले वाहनों के गति पर नियंत्रण के लिए ग्रामीण शशिशेखर, संजय चौहान, वाहनों की रफ्तार पर नियंत्रण की मांग की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.