कर्मवीर को किया गया सम्मानित
संवाद सूत्र बरियारपुर (मुंगेर) बिहार सरकार कला संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा किशनगंज म
By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Oct 2019 05:09 PM (IST)Updated: Thu, 17 Oct 2019 05:09 PM (IST)
संवाद सूत्र, बरियारपुर (मुंगेर): बिहार सरकार कला संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा किशनगंज मे आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालय, कुश्ती प्रतियोगिता में फिलिप उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र कर्मवीर कुमार ने दूसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। वापस विद्यालय आने पर शिक्षकों एवं छात्रों ने कर्मवीर को सम्मानित किया। तथा हर्ष व्यक्त करते हुए छात्र की इस सफलता पर बधाई दी है। बधाई देने वालों में प्रभारी प्रधानाध्यापक सुप्रिया कुमारी, पूर्व प्रधानाध्यापक नंदकिशोर सिंह, संजीव कुमार, पवन पटेल, सच्चिदानंद मंडल, शमशेर पासवान, पिन्टु कुमार साह आदि थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें