करंट लगने से मजदूर की मौत
संवाद सूत्र असरगंज (मुंगेर) थाना क्षेत्र के छोटी कोड़ियन गांव के एक मजदूर की करंट लगने
संवाद सूत्र, असरगंज (मुंगेर): थाना क्षेत्र के छोटी कोड़ियन गांव के एक मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। मालूम हो कि सजुआ पंचायत के छोटी कोड़ियन गांव के परशुराम यादव कच्ची कावंरिया पथ के दामोदरपुर में विपिन शुक्ला की खेत में लगी धान की पटवन के लिए टोका लगा कर रहे थे। इसी क्रम में मीटर में शार्ट सर्किट हो गया। इस कारण करंट लगने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही असरगंज थाना प्रभारी जयप्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए मुंगेर भेज दिया। वहीं घटना की सूचना मृतक के परिजन को मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी रिकू देवी का रोरोकर बुरा हाल हो गया। मृतक अपने पीछे चार लड़की व दो लड़का को छोड़ गए। उनके भरण पोषण कैसे होगा यह सोचकर मृतक के परिजन काफी परेशान हैं। मृतक की पत्नी ने असरगंज थाना में आवेदन देकर कहा कि विपिन शुक्ला का खेत पटवन के क्रम में करंट लगने से मेरे पति की मौत हो गई। सजुआ पंचायत के मुखिया संजय रंजक ने कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत मृतक के परिजन को तीन हजार दाह संस्कार के लिए दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी ने कहा कि मामले को लेकर थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है।