जागरुकता शिविर में दी गई कानूनी जानकारी
जागरण संवाददाता मुंगेर जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा रविवार को जमालपुर प्रखंड के पूवी
By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Sep 2019 06:22 PM (IST)Updated: Sun, 15 Sep 2019 06:22 PM (IST)
जागरण संवाददाता, मुंगेर: जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा रविवार को जमालपुर प्रखंड के पूर्वी पाटम में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वरीय अधिवक्ता राणा सुरेश्वर सिंह ने लोगों को कानूनी जानकारी देते हुए वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान देने की अपील लोगों से की। साथ ही उन्हें उपेक्षित व प्रताड़ित किए जाने पर उनके लिए बनाए गए कानूनी प्रावधानों से भी लोगों को अवगत कराया। शिविर का संचालन पीएलवी मनीष कुमार ने किया। मौके पर दर्जनों की संख्या में ग्रामीण महिला पुरूष मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें