Move to Jagran APP

संगठन में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है

-चार जिला के लोगों ने लिया भाग संवाद सूत्र असरगंज (मुंगेर) प्रखंड के विक्रमपुर में जिला प

By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Sep 2019 09:01 PM (IST)Updated: Sun, 15 Sep 2019 06:34 AM (IST)
संगठन में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है
संगठन में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है

-चार जिला के लोगों ने लिया भाग

loksabha election banner

संवाद सूत्र, असरगंज (मुंगेर): प्रखंड के विक्रमपुर में जिला परिषद सदस्य अनिल वैध के आवास पर शनिवार को मुंगेर प्रमंडलीय सुड़ी कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बिहार प्रदेश के रत्नेश्वर प्रसाद, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पूर्व मुखिया करुणा देवी, जिला परिषद सदस्य सह भागलपुर प्रमंडलीय कमेटी के संयोजक अनिल वैद्य, वैशाली के प्रधान महासचिव अशोक कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के संयोजक अनिल वैध की ओर से अतिथियों का अंग वस्त्र एवं बुके देकर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि बिहार प्रदेश संघर्ष मोर्चा के रत्नेश्वर प्रसाद ने कहा कि एकता में ही बल है। एकता से संगठन का निर्माण होता है। संगठन में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है। पूर्व मुखिया करुणा देवी ने कहा कि राजनीतिक घटा के कारण आज सौंडिक जाति को बनिया जाति से अलग करने का कार्य किया गया है। बनिया जाति को अति पिछड़ा वर्ग में वर्तमान सरकार में शामिल किया है। परंतु सुड़ी जाति को छोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि हम लोग एकता के आधार पर सरकार पर दबाव बनाएंगे। सुड़ी जाति को अति पिछड़ा वर्ग में शामिल किया जाए। बिहार प्रदेश प्रभारी अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि पंचायत से प्रखंड तक टोला स्तर पर संगठन का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में 38 जिला में संगठन तैयार हो चुका है। प्रदेश कमेटी सदस्य सह मकवा के मुखिया ज्योति वैध ने कहा कि 21 वीं सदी नारी का युग है। नारी जो संकल्प ले लेती है, उसका कोई विकल्प नहीं होता है। उन्होंने कहा कि संगठन में नारी की अहम भूमिका है। जमुई जिला के राधेश्याम ने कहा कि संगठन में भेदभाव भुलाकर एक साथ रहने की जरूरत है। चैंबर ऑफ कॉमर्स हवेली खड़गपुर के चेयरमैन संजीव कुमार ने कहा कि संगठन में प्रेम, सदभावना, समर्पण की आवश्यकता है। कार्यक्रम का संचालन बिहार वैश्य समाज के अभय कुमार अकेला कर रहे थे। मौके पर पूर्व प्राचार्य वासुदेव साह, अर्जुन प्रसाद, भरत मंडल, सुखदेव मंडल, जिला प्रभारी शंभू मंडल, संजय शाह, धीरेंद्र मंडल, चंदन पूर्वे, सेवा समिति के सचिव शंभू मंडल, मुखिया प्रतिनिधि सुरेश मांझी, अवघेश कुमार, पूर्व मुखिया विनोद दास, सुरेश साह, राजेन्द्र मोदी, प्रमोद साह, अरविद पंजियारा, महेन्द्र साह, पंचानंद साह, प्रवीण साह, नरेश साह, व्यवसायी प्रकोष्ठ के सुबोध साह, पिकी देवी, अनिता कुमारी, जुगनी रानी, निशु देवी, सुरेन्द्र साह, विश्वनाथ प्रसाद, शिवनंदन प्रसाद गुप्ता, संजीव साह, मुखिया सुनील कुमार सोलंकी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.