Move to Jagran APP

लगातार दूसरी बार जदयू जिलाध्यक्ष बने संतोष सहनी

- संतोष को मिले 152 मत सत्यप्रकाश को 21 और कन्हैया लाल गांधी को शून्य मिल मिले संवाद सूत्र मु

By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Sep 2019 08:58 PM (IST)Updated: Sat, 14 Sep 2019 08:58 PM (IST)
लगातार दूसरी बार जदयू जिलाध्यक्ष बने संतोष सहनी

- संतोष को मिले 152 मत, सत्यप्रकाश को 21 और कन्हैया लाल गांधी को शून्य मिल मिले

loksabha election banner

संवाद सूत्र, मुंगेर : जदयू के संगठनात्मक चुनाव 2019- 2022 के लिए जिला अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शनिवार को मुंगेर के नगर भवन में आयोजित की गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी कुमार कृष्ण चंद्र, जिला पर्यवेक्षक अर्जुन प्रसाद साह एवं सहायक जिला निर्वाचन पदाधिकारी विमलेंदु राय की उपस्थिति में सुबह 11:00 बजे से 2:00 बजे तक मतदान करवाया गया। मतदान में कुल 186 में से 173 मतदाताओं ने हिस्सा लिया। मतगणना का कार्यक्रम दिन के 2:30 बजे आरंभ हुआ। जिसमें वर्तमान जिलाध्यक्ष संतोष सहनी को 152, दूसरे प्रत्याशी सत्य प्रकाश को 21 तथा तीसरी प्रत्याशी कन्हैयालाल गांधी को एक भी मत प्राप्त नहीं हुआ। इस प्रकार वर्तमान जिला अध्यक्ष संतोष सहनी ने 131 मतों के भारी अंतर से जीत दर्ज की। जिला निर्वाचन पदाधिकारी कुमार कृष्ण चंद्र ने जिला अध्यक्ष पद पर संतोष सहनी को निर्वाचित घोषित किया। जिला पर्यवेक्षक अर्जुन प्रसाद साह एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से संतोष सहनी को निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र दिया। इधर, संतोष सहनी के दूसरी बार जिलाध्यक्ष बनने पर भाजपा नेता राजेश जैन, व्यवसायी दीपक जलान, जदयू नगर अध्यक्ष सिटू सिंह आदि ने बधाई दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.