Move to Jagran APP

बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ के सदस्यों की हुई आवश्यक बैठक

-पूनम अध्यक्ष एवं मंदाकिनी गंगा बनी सचिव संवाद सूत्र हवेली खड़गपुर (मुंगेर) प्राथमिक स्वास्थ्य कें

By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Sep 2019 08:13 PM (IST)Updated: Sat, 14 Sep 2019 08:13 PM (IST)
बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ के सदस्यों की हुई आवश्यक बैठक
बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ के सदस्यों की हुई आवश्यक बैठक

-पूनम अध्यक्ष एवं मंदाकिनी गंगा बनी सचिव

loksabha election banner

संवाद सूत्र, हवेली खड़गपुर (मुंगेर): प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हवेली खड़गपुर के परिसर में शनिवार को बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ (गोप गुट) के सदस्यों की बैठक हुई। अध्यक्षता रंजू देवी ने की। बैठक में महासंघ के गोप गुट के नेता सतीश प्रसाद सतीश, चिकित्सा संघ के अध्यक्ष मु. अफजल हुसैन मुख्य रूप से मौजूद थे। बैठक में सरकार द्वारा आशा कार्यकर्ताओं को मानदेय नहीं दिए जाने पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। साथ ही सरकार की मजदूर विरोधी नीति के अलावे संघ की मजबूती पर भी प्रकाश डाला गया। सर्वसम्मति से हवेली खड़गपुर प्रखंड कमिटी का गठन किया गया। जिसमें पूनम कुमारी अध्यक्ष, शशि किरण, नीतू कुमारी, वंदना कुमारी, मनोरमा देवी, अनीता देवी उपाध्यक्ष, मंदाकिनी गंगा सचिव, रंजू देवी, पूनम कुमारी, बेबी भारती, सावित्री देवी, मीना देवी संयुक्त सचिव, सपना देवी कोषाध्यक्ष चुनी गई। वही कार्यकारिणी सदस्यों का भी चयन किया गया। मौके पर नव निर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष पूनम कुमारी ने कहा कि आशा को पारितोषिक मान्य नहीं है। मानदेय की घोषणा के साथ बकाए राशि के भुगतान को लेकर 30 सितंबर को अपने हक की लड़ाई को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में धरना दिया जाएगा। बैठक में रिकू कुमारी, पूनम कुमारी, मेहरू निशा, सुनीता देवी, रेणुका सिन्हा आदि मौजूद थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.