Move to Jagran APP

जविपा ने निकाला जुलूस, दिया धरना

संवाद सूत्र हवेली खड़गपुर(मुंगेर) जनतांत्रिक विकास पार्टी के किसान प्रकोष्ठ द्वारा पार्टी के

By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Sep 2019 09:18 PM (IST)Updated: Sat, 14 Sep 2019 06:33 AM (IST)
जविपा ने निकाला जुलूस, दिया धरना
जविपा ने निकाला जुलूस, दिया धरना

संवाद सूत्र, हवेली खड़गपुर(मुंगेर): जनतांत्रिक विकास पार्टी के किसान प्रकोष्ठ द्वारा पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुखदेव यादव के नेतृत्व में नगर के जोड़ी पोखर स्थित पार्टी कार्यालय से विशाल जुलूस निकाला गया। नगर भ्रमण करते हुए जुलूस प्रखंड कार्यालय पहुंचा। जहां कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। मौके पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुखदेव यादव ने कहा कि स्थानीय पदाधिकारी की मनमानी से दाखिल-खारिज, बिजली कटौती, इंदिरा आवास, शौचालय निर्माण में कमीशनखोरी और सरकारी निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसान सुखाड़ की स्थिति से त्राहिमाम कर रहे हैं। लेकिन कोई भी किसानों के दर्द को नहीं समझ रहा है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी ने पहले से ही गरीबों की कमर तोड़ कर रख दी है। अब मोटर व्हीकल एक्ट लाकर आमजनों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने धपरी गांव में दुर्योधन यादव की हत्या मामले में चौकीदार गुरुदेव पासवान को कड़ी सजा देने की मांग की। कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष अनीता देवी, जिला प्रवक्ता हरिमोहन तुरी, किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रूपण सिंह कुशवाहा, प्रखंड अध्यक्ष अवधेश यादव, महासचिव प्रभाकर सिंह, कुंज बिहारी बाजोरिया, मणिलाल यादव, नागेश्वर यादव, मु. बदूद आलम, अशोक यादव, भूषण यादव, हिमांशु कुमार सिंह, शंभू दास, बद्री यादव, संजय मरांडी, डब्लू पंडित, सुभाष तांती, चंद्रशेखर दास, अर्जुन पंडित, विनोद यादव, कौशल पासवान, नेहरू यादव, मनोरंजन चौरसिया, रविद्र यादव, उधो यादव, रजनीश कुमार आदि ने भी संबोधित किया। साथ ही सुखदेव यादव के नेतृत्व में 5 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल द्वारा बीडीओ उपेंद्र दास एवं सीओ हलेंद्र कुमार सिंह को 8 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.