जमालपुर मुंगेर रेल खंड का भी विद्युतीकरण कार्य हुआ आरंभ
संवाद सूत्र जमालपुर (मुंगेर) लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया संपन्न होते ही लंबित परियोजनाओं के
संवाद सूत्र, जमालपुर (मुंगेर) : लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया संपन्न होते ही लंबित परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आ गई है। इसी क्रम में जमालपुर भागलपुर रेलखंड का विद्युतीकरण का कार्य लगभग पूर्ण होने के बाद अब जमालपुर मुंगेर रेल मार्ग के विद्युतीकरण का कार्य भी आरंभ कर दिया गया है। रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुंगेर जमालपुर रेलखंड के मध्य स्थित पूर्व के सफियाबाद हॉल्ट के निकट से विद्युतीकरण कार्य आरंभ कर दिया गया है। रेलखंड के 2 से 5 किलोमीटर के बीच पहले चरण में विद्युतीकरण का सिविल कार्य आरंभ हो चुका है। इस क्रम में सफियाबाद से जमालपुर तथा मुंगेर की ओर लगभग 2 किलोमीटर तक इलेक्ट्रिफिकेशन कार्य के खंभे लगाने की प्रक्रिया जारी है। विद्युतीकरण को लेकर जून महीने के अंत तक सिविल वर्क्स को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप