Move to Jagran APP

संयाल साधन धाम योगाश्रम का 12 वां स्थापना दिवस मनाया

संवाद सूत्र असरगंज (मुंगेर) असरगंज संयाल साधन धाम योगाश्रम का 12 वां स्थापना दिवस उत्साह पूर्वक

By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Apr 2019 10:23 PM (IST)Updated: Thu, 25 Apr 2019 06:33 AM (IST)
संयाल साधन धाम योगाश्रम का 12 वां स्थापना दिवस मनाया
संयाल साधन धाम योगाश्रम का 12 वां स्थापना दिवस मनाया

संवाद सूत्र, असरगंज (मुंगेर) : असरगंज संयाल साधन धाम योगाश्रम का 12 वां स्थापना दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया। गुरूदेव के चरणश्री में पूजा और हवन किया गया। समारोह के मुख्य वक्ता सह धाम के संरक्षक डा मंगलनाथ पाठक ने संयाल साधन धाम योगारम का विस्तार से महिमा बातायी। योगाचार्य भूपेन्द्रनाथ संयाल बौसी गुरूधाम में अपनी दिव्य ²ष्टि से देखकर इस आश्रम की स्थापना की स्वीकृति दी थी। इस आश्रम का शिलान्यास योगीराज काशीपति संयाल ने किया था। यह साधन धाम अध्यात्मिक उत्कर्ष का श्रोत है। वेद का मंत्र एवं संयासियों का अहर्निश मनन मंत्र एंव गीता का मंत्र प्रणव है। वेद में ओईम स्मर: की आज्ञा दी। भक्ति ज्ञानयोग एवं त्यागफल शांति है। स्वंय नित्य प्राप्त शांति का सतत अनुभव ही ईश्वर दर्शन है। मौके पर परमानंद मिश्र, कैलाश यादव, युगल केजरीवाल, नीतु केजरीवाल, सुनीता केजरीवाल, पुष्पा, रेखा, रामदुलारी सहित अन्य मौजूद थे।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.