Move to Jagran APP

ढोल व गाजे बाजे के साथ पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता

जागरण संवाददाता मुंगेर बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के पहली बार मुंगेर

By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Apr 2019 10:22 PM (IST)Updated: Thu, 25 Apr 2019 06:33 AM (IST)
ढोल व गाजे बाजे के साथ पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता
ढोल व गाजे बाजे के साथ पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता

जागरण संवाददाता, मुंगेर : बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के पहली बार मुंगेर आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर पहुंच गया। तेज धूप के बाद भी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सफियाबाद कृषि बाजार समिति के मैदान में पहुंचे। कौड़ा मैदान से भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य संजीव मंडल के नेतृत्व में बैंड बाजे के साथ रैली निकाली गई। कार्यकर्ता नाचते गाते दो किलोमीटर की दूरी तय कर सफियाबद पहुंचे। इधर, संजीव मंडल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने पांच वर्ष में जो काम किया, वह कांग्रेस 55 वर्ष में नहीं कर सकी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के बाद मुंगेर के सभी मतदाता तीर निशान के सामने ईबीएम का बटन दबाएंगे। जिससे कमल खिलेगा और उसके सुगंध से मुंगेर सहित पूरा देश सुगंधित हो उठेगा। वहीं, सभा स्थल के मंच पर ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार सिंह, श्रम मंत्री विजय कुमार सिन्हा, भूमि सुधार मंत्री रामनारायण मंडल, पूर्व मंत्री डॉ. मोनाजिर हसन, पूर्व विधायक अनंत कुमार सत्यार्थी, भाजपा प्रवक्ता प्रो अजफर शम्मशी, भाजपा जिलाध्यक्ष लाल मोहन गुप्ता, जदयू जिलाध्यक्ष संतोष सहनी, लोजपा जिलाध्यक्ष राधवेंद्र भारती, मेयर रूम राज, सुबोध वर्मा, पूर्व मेयर कुमकुम देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञान चंद्र पटेल, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कुमार प्रणय, लखीसराय जिलाध्यक्ष देवनंदन साहू, विनय कुमार गुड्डू, मिथलेश, चौरसिया, पिकी कुशवाहा, अंजू भारद्ववाज, बेबी चंकी आदि मौजूद थी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.