शिक्षक अपने मान सम्मान के लिए पटना चले
संवाद सूत्र, मुंगेर: बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की जिला स्तरीय बैठक गुरुवार क
By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Feb 2019 10:14 PM (IST)Updated: Thu, 14 Feb 2019 10:14 PM (IST)
संवाद सूत्र, मुंगेर: बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की जिला स्तरीय बैठक गुरुवार को जिलाध्यक्ष परशुराम ¨सह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में राज्य संघ द्वारा पटना में 18 फरवरी के धरना प्रदर्शन पर विस्तृत चर्चा की गई। मौके पर जिलाध्यक्ष परशुराम ¨सह ने कहा कि जिले के शिक्षक अपने मान सम्मान एवं अधिकार के लिए पटना चलें। पुरूषोत्तम कुमार ने कहा कि सभी शिक्षक साथी अपना आकास्मिक अवकाश स्वीकृत करा कर 18 फरवरी को पटना चले एवं प्रदेश अध्यक्ष का हाथ मजबूत करें। मौके पर विकास कुमार ¨सह, पवन कुमार, अभिषेक आनंद, सुभाष कुशवाहा, सोहैल अंसारी, अजय कुमार झा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें