मशरूम उत्पादन की नई तकनीक से आत्मनिर्भर हो रहे किसान
संवाद सूत्र, मुंगेर : महिला पुरूषों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा
By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Feb 2019 09:55 PM (IST)Updated: Thu, 14 Feb 2019 09:55 PM (IST)
संवाद सूत्र, मुंगेर : महिला पुरूषों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा नई तकनीक से मशरूम उत्पादन की जानकारी कृषि वैज्ञानिकों द्वारा दी जा रही है। गृह वैज्ञानिक डा. रीतालाल ने बताया कि इसके लिए मशरूम का उत्पादन कैसे किया जाए इसकी तकनीकी जानकारी दी गई। मशरूम में पाए जानी वाली पौष्टिकता से भी प्रशिक्षुओं को अवगत कराते हुए गृह वैज्ञानिक ने कहा कि इस उत्पादन से आप प्रतिमाह हजारों रूपये का मुनाफा कमाकर अपने परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत बना सकते हैं। इसका उत्पादन एक छोटे से कमरे में कर सकते है। गृह वैज्ञानिक ने मशरूम उत्पादन के नये तकनीक की जानकारी युवाओं को दी । मौके पर वैज्ञानिक डा. विनोद कुमार, प्रहलाद कुमार, आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें